Sunami Media News

स्व. श्री भीखम कैवर्त्य जी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

स्व. श्री भीखम कैवर्त्य जी के अंतिम यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल 
कसडोल। भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री भीखम कैवर्त जी का असामयिक निधन की खबर सुनकर आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य श्री गौरी शंकर अग्रवाल जी उनके गृह ग्राम छेछर पहुंचकर उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने मृत आत्मा को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की,  तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस गहन वेदना को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्री अग्रवाल जी उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस अंतिम यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, भाजपा के प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू, मंडल कसडोल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल, पलारी मंडल के अध्यक्ष श्री नंद कुमार वर्मा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष श्री सेवक वर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार जायसवाल, श्री सुरेंद्र वर्मा श्री संतोष वर्मा श्री पुरुषोत्तम केवट, महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी, महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्रीमती सरिता जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री गिरधारी वर्मा, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रीमती सीमा थवाईत, श्रीमती निर्मला साहू, श्री अनिल श्रीवास, श्री सुजेलाल साहू, श्री सेवक धेनु सेवक, श्री युवराज यादव श्री संतोष कश्यप,  श्री जगदीश धृतलहरें, सहित भारी संख्या में परिवारजन एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने