Sunami Media News

बिलासपुर । उमेश्वर महादेव मंदिर सीता विहार से निकाली कलश यात्रा

बिलासपुर । सिरगिट्टी उमेश्वर महादेव मंदिर सीता विहार से निकाली कलश यात्रा

श्री उमेश्वर महा देव मंदिर सीता विहार कालोनी में प्राण प्रतिष्ठा  उत्सव में आज कलश यात्रा निकाली गई। उमेश्वर धाम सभा के सदस्य शशि त्रिपाठी ने बताया इस अवसर पर इस उत्सव का आयोजन 21 से 23 अगस्त  तक मंदिर प्रांगण में होगा। यज्ञ व भंडारा 23 अगस्त को संपन्न होगा।

आज  शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें कालोनी की 51 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा मंदिर से आरंभ होकर कालोनी का चक्कर लगाने के बाद नगपुरा तालाब से जल लेकर वापस मंदिर के प्रांगण में ही संपन्न हुई।

सुबह 11 बजे से यात्रा निकाली गई पंडित जी ने  कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों में भक्ति भाव की भावना पैदा होती है। बता दे कि इस अवसर में समस्त कॉलोनी वासी एवं गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ चढ़ कर भाग लिया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने