प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के संबंध में छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल का बैठक सम्पन्न---------
कसडोल।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ज़िला बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल की अगुवाई एवं ब्लाक अध्यक्ष साहेब लाल साहू की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई कसडोल का आज 20 अगस्त रविवार को आवश्यक बैठक स्थानीय पत्रकार सदन कसडोल में सम्पन्न हुआ।इस बैठक में आगामी 27 अगस्त को प्रदेश के राजधानी रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन के बारे में चर्चा-परिचर्चा की गई। बैठक में संघ के जिला अध्यक्ष रामाधार पटेल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों से विचार विमर्श करते हुए संघ की एकता एवं मजबूती को पूर्वत कायम रखते हुए सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। इस दौरान संघ के सभी पदाधिकारीगणों में ब्लॉक संरक्षक देवेंद्र साहू ,सचिव सुनील तिवारी,उपाध्यक्ष द्वय सतीश शर्मा , युवराज यादव,सदस्य एम एल वर्मा, महेश शर्मा,पुरुषोत्तम कैवर्त, प्रवीण ढोमने, केशव साहू,जीवन लाल रात्रे,संतोष थवाईत एवं आदम खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Tags
लोकल समाचार