Sunami Media News

शा.उ. मा.वि. बरपानी में स्वतंत्रता दिवस पर स्कुल बरपानी गीत का हुआ विमोचन...

शा.उ. मा.वि. बरपानी में स्वतंत्रता दिवस पर स्कुल बरपानी गीत का हुआ विमोचन...
कसडोल। स्वतंत्रता दिवस पावन पर्व में स्कूल प्रांगण को शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से तोरण से सजाया गया, प्रातः प्रभातफेरी में भारतमाता की वेशभूषा में विद्यार्थी को तैयार किया गया इस दिवस हेतु बच्चों की उत्सुकता देखते ही बनती है। बरपानी स्कूल पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम संस्था बरपानी पर ps/ms/hss के संयुक्त रूप से आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्राचार्य रघुनन्दन पटेल ने भारतमाता,छत्तीसगढ़ महतारी,सरस्वती माँ की पूजा अर्चना के पश्चात झंडा तोलन कर झंडा सलामी के साथ ही राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रैली निकालते व नारा लगाते हुए ग्राम पंचायत बरपानी में सरपंच रेशमलाल मैत्री जी व आगनबाड़ी बरपानी में निर्मल सिंह ठाकुर जी के द्वारा झंडा फहराया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने उमंग व पुरे जोश के साथ पुरे ग्राम बरपानी का नारे व जयकारा लगाते हुए भ्रमण किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति व छत्तीगड़ी लोकनृत्य पर नृत्य प्रस्तुत किया
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला बलौबाजार से छ. ग. के संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय जी ने बरपानी स्कूल के गीत "आओ आओ पढ़े ल स्कूल बना लो अपन जिंदगानी | नाम रौशन करौ मां बाप के चलो पढ़े स्कूल बरपानी ||  का विमोचन किया जिसे आप यूट्यूब के चैनल @raghupatel7000 पर सुन सकते है जिसे छ. ग. के मशहूर सिंगर कंचन जोशी, दीपक साहू व रोहितानंद सागर ने अपनी सुमधुर आवाज़ से संजोया है।
 इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष सिंह ठाकुर, सरपंच रेशमलाल मैत्री, उपसरपंच निर्मल सिंह ठाकुर, भूतपूर्व सरपंच यमलदास बर्मन, सचिव ललित पारेश्वर बाबूलाल नायक, अदालत सिंह नेताम, दयाराम साव, नरेश, गुणसागर नायक सहित समस्त पंच शाला विकास समिति के समस्त सदस्य संस्था के भूतपूर्व शिक्षक मेला राम श्रेय,शिक्षक व्ही तांदुलाने, के एस ठाकुर,जे के नायक, के के वर्मा,बी एल सिदार,एल एस भोई,संदीप साहू,लोचन पटेल,पवन पटेल, इंद्रा पटेल ,टी सी भोई,विनीता नायक ,सुषमा पटेल, हरीश पारेश्वर,व्ही के नाग, सुखराम बरिहा,मिडिल स्कूल स्टाफ ए के सांड,दीपक नायक,,के बी नायक,दीपक साहू ,द्वारिका चौहान,प्रायमरी स्कूल स्टाफ ,यू एस ठाकुर मैडम, मनीराम मैत्री सुषमा ठाकुर के साथ ही बड़ी संख्या में गांव व आसपास गांव के नागरिक मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया व कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगो का प्राचार्य आर. एन. पटेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने