Sunami Media News

कांग्रेस की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत बनेगी दोबारा कांग्रेस की सरकार:सतीश शर्मा

कांग्रेस की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बदौलत बनेगी दोबारा कांग्रेस की सरकार:सतीश शर्मा
बलौदाबाजार।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती के दिन छत्तीसगढ़ के भूपेश सरकार के द्वारा 2055 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया गया जो की हितग्राहियों को सीधे फायदा पहुंचा है । कांग्रेस सरकार के द्वारा किसान, युवा ,महिलाओं के लिए योजना बनाकर लोगो को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है
        बलौदाबजार  जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सतीश शर्मा के कहा है कि जिस तरह से भूपेश बघेल की सरकार किसानों के लिए ,पशु पालकों के लिए  ,युवा ,महिला स्व सहायता समूहों , वन क्षेत्रों में निवास करने वालो को योजना का लाभ मिल रहा है उससे आने वाले विधानसभा चुनाव में काग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा । भूपेश बघेल की सरकार आम आदमी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहे है । राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 24 लाख किसानों को सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है । सीधे किसानों के खाते में पेमेंट गया है जिससे किसान बहुत खुश है । वैसे भी छत्तीसगढ़ कृषि बाहुल्य राज्य है और किसान ही सरकार बनाने की दिशा तय करते है ऐसे में फिर से कांग्रेस की सरकार बनना तय है । भारत देश में आजादी के बाद से अभी तक किसी ने सोचा भी नही था की गोबर का भी दाम तय किया जा सकता है लेकिन बघेल सरकार ने वो करके दिखाया है आज पशुपालक भी खुशहाली से अपना काम कर रहे है और खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के गठन करके युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया है। अब तक 132 करोड़ रूपये की राशि क्लबों को प्रदान किए जा चुके हैं।
    प्रवक्ता सतीश शर्मा ने बताया कि गो धन न्याय योजना के तहत महीला स्व सहायता समूहों और गौठान समितियों और ग्रामीणों को 550करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है । किसी भी राज्य के लिए सड़क,स्कूल,भवन बना देना ही सिर्फ विकास नहीं होता बल्कि उस राज्य के खान पान, संस्कृति, पर्व त्यौहार को आगे बढ़ाना भी विकास है । छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से विलुप्त हो चुके खेलो  को आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है । गेड़ी, भौरा, तीज के बारे में आज देशभर में बाते हो रही है । वन क्षेत्रों मे रहने वाले लोगो के लिए वन अधिकार पट्टा की बात हो या समर्थन मूल्य में खरीदी की बात हो भूपेश बघेल सरकार अव्वल नंबर का काम कर रहे है । जिसके बदौलत नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वोट मिलना तय है और पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने