Sunami Media News

ग्राम पंचायत भिंभौरी आश्रित ग्राम तुरतुरिया में पुलिस चौकी मांग..... जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार को सौंपा ज्ञापन

ग्राम पंचायत भिंभौरी आश्रित ग्राम तुरतुरिया में पुलिस चौकी मांग..... जिला कलेक्टर  और पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार को सौंपा ज्ञापन
कसडोल। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध सन्तानदात्री मातागढ़ व लव कुश की जन्म स्थली तुरतुरिया इन दिनों मांस- मदिरा व लड़ाई -झगड़ा के कारण से सुर्खियों में है । इसके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई भी आवश्यक कदम नही उठाया गया । तुरतुरिया पूर्णतः जनपद पंचायत कसडोल के अधीन है । जो केवल साल भर मातागढ़ में चैत्र व कुवांर में ज्योति प्रज्ज्वलित व पौष मास में मेला का आयोजन कर इति श्री कर लेते है । लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई भी व्यवस्था नहीं कर पाया जो दुर्भाग्यपूर्ण है । आपको बतादे कि तुरतुरिया में साल भर पर्यटकों व श्रद्धालुओं का आना जाना लग रहता है । खासकर मातागढ़ में संतान के लिए मन्नत मांगते है । जैसे उनकी मन्नत पूरी होती है तो पूरे परिवार इष्ट मित्र सहित बेजान बकरा , मुर्गा की बलि देते है । साथ ही साथ मदिरा का सेवन कर आये दिन लड़ाई झगड़ा की स्थिति निर्मित होता है । शासन चाहे तो इसमे प्रतिबंध लगा सकता है जैसे बाबा गुरुघासीदास गिरौदपुरी धाम में लगाया गया है । लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नही की गई । पिछले दिनों वन रक्षक पर जान लेवा हमले की खबर आई थी । ऐसी घटनाएं तुरतुरिया में आये दिन होते रहती है । इसी बात को लेकर आज ग्राम पंचायत खुडमुडी के सरपंच योगेश कुमार कश्यप ने तुरतुरिया में पुलिस चौकी या पुलिस सहायता केंद्र खोलने के लिए जिला कलेक्टर चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक दीपक झा को ज्ञापन सौंपा है । कसडोल नगर सहित क्षेत्र के लोगो ने भी शासन प्रशासन से यही अपेक्षा की है ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने