Sunami Media News

जैजैपुर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

जैजैपुर विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

जैजैपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान के तहत आज जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के जैजैपुर  विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारियों का संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए। उन्होंने आगामी नवंबर दिसंबर2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दी। कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अभ्यागत श्री नितिन नवीन जी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का वितरण किए। आज के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्री नितिन नवीन जी भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गुहाराम अजगले, जिला भाजपा के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निर्मल सिन्हा पूर्व मंत्री मेघाराम साहू सहित भारी संख्या में भाजपा नेता गण कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने