Sunami Media News

ग्राम गढ़गोढी, वि स. क्षेत्र सक्ति में भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

ग्राम गढ़गोढी, वि स. क्षेत्र सक्ति में भाजपा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  गौरीशंकर अग्रवाल 
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र शक्ति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी शामिल हुए। मुख्य अभ्यागत के रूप में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा कराए गए जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता के बीच रखा। एवं प्रदेश सरकार के विफलताओं  एवम भ्रष्टाचार से लोगों को अवगत कराया गया।  आज के इस अवसर पर। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी, सांसद जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र श्री गुहाराम अजगले, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, शक्ति के जिला भाजपा अध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक श्री निर्मल सिन्हा, वरिष्ठ नेता श्री गिरिधर गुप्ता, श्री संजय रामचंद्र, श्रीमती विद्या सिदार सहित, भारी संख्या में भाजपा नेतागण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने