Sunami Media News

सुनामी छत्तीसगढ़ । पीडिता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे

सुनामी छत्तीसगढ़ । पीडिता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे

 ** आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपी :- नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी उम्र 26 साल साकिन गीतांजली सिटी फेस – 02 थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.06.2023 को पीड़िता द्वारा थाना तोरवा में आरोपी नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी उम्र 26 साल साकिन गीतांजली सिटी फेस –02 थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा शादी के लिये कहने पर उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना तोरवा में धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना तोरवा पुलिस टीम ने आरोपी की त्वरित पतासाजी कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 उक्त कार्यवाही में उनि अमृतलाल साहू, प्र. आर. अशोक कश्यप, प्रमोद कसेर,म.प्र. आर.विमला मनहर, आरक्षक यशपाल टंडन का विशेष योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने