Sunami Media News

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई कसडोल का मासिक बैठक सम्पन्न......संघ के संरक्षक देवेंद्र साहू का मनाया गया जन्मदिवस......21 जून को आहूत की जाएगी संघ की आवश्यक बैठक.....

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई कसडोल का मासिक बैठक सम्पन्न

संघ के संरक्षक देवेंद्र साहू का मनाया गया जन्मदिवस

21 जून को आहूत की जाएगी संघ की आवश्यक बैठक
कसडोल। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का मासिक बैठक रविवार 11जून को स्थानीय पत्रकार भवन में संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल इकाई के संरक्षक देवेंद्र साहू का सम्मान किया गया।वही संघ के सदस्य विजय साहू का नाम पुलिस द्वारा एफ आई आर से नहीं काटे जाने का घोर निन्दा करते हुए 21जून को बैठक आहूत किया गया है।
      ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल द्वारा प्रतिमाह बैठक आहूत किया जाता है जिसमें उस माह पड़ने वाले पत्रकार सदस्य का जन्मदिन के लिए श्रीफल आदि भेट कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में रविवार 11जून को संघ के संरक्षक देवेंद्र कुमार साहू का सम्मानित किया गया।  बैठक में विभिन्न मुद्दो पर चर्चा भी किया गया। जिसमे विगत नवम्बर 2022 जनपद पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई विवाद एवम चाकू बाजी के घटना के समय घटना स्थल पुलिस थाना में पत्रकार विजय साहू पर उपस्थित नहीं था इसके बाद भी एफ आई आर में नाम दर्ज कर दिया गया है जिसको हटाने के लिए कसडोल पत्रकार संघ के द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया गया है किंतु आज तक उनका नाम नही हटाया गया है जिसके संबंध में विशेष चर्चा हेतु 21जून को बैठक रखी गई है।
    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ईकाई कसडोल के उक्त मासिक बैठक में संरक्षक देवेंद्र साहू,अध्यक्ष साहेब लाल साहू , सचिव सुनील कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष द्वय युवराज यादव ,भानू प्रताप साहू, सह सचिव प्रवीण ढोमने, पुरुषोत्तम कैवर्त्य, अशोक टण्डन, विजय साहू,केशव प्रसाद साहू, जय प्रकाश साहू एवं अमीर दास मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने