Sunami Media News

सुनामी छत्तीसगढ़ । संभागायुक्त ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

सुनामी छत्तीसगढ़ । संभागायुक्त ने किया तहसील कार्यालय का निरीक्षण

*नक्शा सुधार के लिए चलाएं विशेष अभियान*
बिलासपुर, 15 मार्च 2023/संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने आज कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन कर इसे हमेशा अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्शा अपडेशन के कार्य को अभियान छेड़कर पूर्ण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। अधिकारी ऐसी व्यवस्था बनायें एवं पालन करें कि पक्षकारों को बार-बार पेशी आने की जरूरत न पड़े। इस क्रम में डॉ. अलंग ने सीएमएचओ एवं आदिवासी विकास कार्यालय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालयों में विभिन्न कामों से आये पक्षकारों एवं किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने