Sunami Media News

सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें

सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें


✍️(1)
शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में वृद्धि का प्रस्ताव कैविनेट  मे मंजूर

✍️(2)


मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता दी जायेगी,

यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना होगी  


कमलनाथ जी तो शिवराज जी से भी आगे निकल गए

✍️(3)
*रीवा संभाग में पहली बार बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का होगा आगमन*

मऊगंज के अंतर्गत हनुमाना ब्लाक के अंतर्गत गौरी ग्राम में राम कथा का भव्य आयोजन हो  रहा है जिसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राम कथा आयोजन के लिए 17 तारीख को पधार रहे हैं 

और यह मऊगंज क्षेत्र के आम जनता एवं भक्तों का एक महान शास्त्री के मुखारविंद से राम कथा सुनने को 17 तारीख 
को मिलेगा 

वास्तव में यह सौभाग्य मऊगंज हनुमाना क्षेत्र के भक्तों के लिए बहुत ही बेहतर और सुंदर साबित होगा क्योंकि यह राम कथा भव्य राम कथा का जो 

महान गुरु के मुखारविंद से आयोजन किया जा रहा है और  भक्तों में उत्साह एवं कतार लगी हुई है और यह कथा वास्तव में मनुष्य के शरीर में पवित्र और 

उज्जवल की भावना प्राप्त होती है और यह सौभाग्य मनुष्य को तभी प्राप्त होता है जब भगवान की कृपा होती है

 और महान गुरु का आशीर्वाद प्राप्त होता है तभी इस तरीके का कथा मनुष्य को सुनने को मिलता है

✍️(4)


सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट  द्वारा ग्राम पंचायत अमोखर जनपद मऊगंज में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 103 नेत्र पीड़ित व्यक्तियों के परीक्षण किए गए जिसमें 10 मोतियाबिंद के मरीज चिन्हित किए गए 

जिन्हें आगामी दिनों में चित्रकूट में ऑपरेशन कराने भेजा जाएगा वही बाकी व्यक्तियों के परीक्षण उपरांत उन्हें  दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए 

उक्त ग्राम पंचायत में जनपद सदस्य नरेंद्र तिवारी द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था आयोजन में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय की टीम समाजसेवी आरबी शर्मा घुघुरी पूर्व सरपंच जमुना कोल जगजीवन पांडे सुनील पांडे प्रवीण पांडे सहित बड़ी संख्या में नेत्र परीक्षण कराने मरीज उपस्थित रहे

✍️(5)


मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में समग्र आईडी  की केवाईसी बिलकुल निःशुल्क* है किसी भी दुकान वाले को एक रुपए का सिक्का केवाईसी के लिए नहीं देना है  

यदि कोई भी ऑनलाइन सेंटर या कैफे अथवा कोई भी दुकानदार केवाईसी अपडेट करने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उसके खिलाफ तुरंत 

कलेक्टर कार्यालय अथवा एसडीएम कार्यालय* में शिकायत करें केवाईसी के कार्य हेतु शासन द्वारा दुकानदारों को निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने