Sunami Media

भाजपा की बैठक में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा.... कार्यकर्ताओं में भरा जोश,दिया जीत का मंत्र ...

भाजपा की बैठक में शामिल हुए प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा....

 कार्यकर्ताओं में भरा जोश,दिया जीत का मंत्र ...

बलौदाबाजार। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया मण्डल भाजपा कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को सांस्कृतिक भवन सरिया नगर में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्यत: कार्य विस्तार पुस्तिका,मोर आवास-मोर अधिकार, आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रम शक्ति केन्द्रवार पंच परमेश्वर की बैठक, पदयात्रा,विधायक निवास का घेराव के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए कार्ययोजना तैयार किया गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा संगठन के प्रभारी निर्मल सिन्हा ने कार्यसमिति को मार्गदर्शन देते हुए बुथ सशक्तिकरण पर बल दिया।
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से जीत के लक्ष्य को प्राप्त करने विजय पथ पर तेज गति से निकल पड़ने का आव्हान किया और कहा कि हमारे कार्यकर्ता समर्पित,संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। कार्यकर्ता भाजपा की शक्ति हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी का नेतृत्व करते हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं की ताकत सिर्फ भाजपा के पास है।
बैठक में महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्राही ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सभी वर्गो के साथ राजनीतिक छल किया है। सवा चार साल से छत्तीसगढ़ में हर वर्ग भयभीत है। एक भी वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। गरीब मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,शोषित है। किसान बेहद परेशान हैं। महिलाओं की अस्मिता खतरे में है।युवा तरुणायी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। न रोजगार मिल रहा न ही बेरोजगारी भत्ता मिल रहा।निर्धन बुजुर्ग बेसहारा हैं। 
श्री पाणिग्राही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को दी गई सौगातों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को भरपूर दिया पर कांग्रेस सब खा गई। यह भ्रष्ट कांग्रेस सरकार मोदी जी द्वारा दिया गया पैसा जनता तक पहुंचने नहीं देती। मोदी जी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए जो पैसा देते हैं, वह कांग्रेस सरकार के चहेते अफसरों के घर से निकलता है। उन्होंने कहा कि नवंबर में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। भाजपा की राज्य सरकार अपनी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही पूरी मदद जनता तक पहुंचायेगी।
जिला भाजपा महामंत्री व मण्डल प्रभारी अजय गोपाल यादव एवं जिला भाजपा कोषाध्यक्ष व सह मण्डल प्रभारी अमित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से लेकर विकास की यात्रा तक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाया। भाजपा की सरकार ने 15 साल में छत्तीसगढ़ का चहुंमुखी विकास कर अग्रणी राज्यों की बराबरी पर स्थापित किया था। लेकिन कांग्रेस ने प्रदेश को महज चार साल में ही बेड़ा गर्ग कर दिया है। 
नेता द्वय ने कहा कि बिजली,पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए छत्तीसगढ़ की जनता तरस गई है। किसानों को आज रासायनिक खाद सोसायटी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जबकि व्यापारियों के पास रासायनिक खाद का भण्डार है। लिहाजा अधिक कीमतों की वसूली कर किसानो का शोषण किया जा रहा है।
मण्डल कार्यसमिति की बैठक में जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक,उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा,मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही, रामेश्वर सिंह राजपूत,स्वप्निल स्वर्णकार,दशरथ साहू,जयरतन पटेल,जुगल किशोर अग्रवाल,तुलाराम डनसेना,देवानंद सामल,शुकदेव दुआन,बिजली सिदार आकांक्षा बेहरा,जान्हवी साहू,हर्षा पटेल,मीना चौहान,गीतांजलि सराफ,लोकनाथ नायक,नरेश पटेल,नलकुमार नायक, नूतन स्वर्णकार,चतुरानन सिदार,राधाकांत देहरी,मोतीलाल स्वर्णकार,लिंगेश्वर भोय,विकास विश्वाल,बसंत यादव,सागर प्रधान,मनोहर सिदार, जगदीश साहू,रत्नाकर प्रधान,सुरेन्द्र साहा,विजय अग्रवाल,सागर पटेल,संतराम चौहान,डमरूधर प्रधान, रूपराम डनसेना,पंचानन दास, भुवनेश्वर प्रधान,डोलामणि पटेल, चन्द्रशेखर पटेल,शशि डनसेना,मित्रभानू मालाकार, भोपाल पटेल,श्याम चौहान,सौदागर यादव, वृन्दावन प्रधान,उग्रसेन पटेल,जय प्रकाश पटेल,सीताराम पटेल,पनिकराम सिदार,संतोष मराठा,महेश पटवा,राजकिशोर पाणिग्राही,नारायण प्रधान,सुरेश पटेल, नित्यानंद बारिक,किशोरचंद साहू, रामनिवास साहू,किशन ईजारदार, बाबूलाल साहू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media