Sunami Media

थाना पलारी पुलिस द्वारा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश

थाना पलारी पुलिस द्वारा सिलाई मशीन का प्रशिक्षण देने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश

बलौदाबाजार।  पुलिस द्वारा गिरोह के एक शातिर सदस्य गोलु कुमार केसरी पिता जोखन साह उम्र 22 वर्ष   ग्राम  मिरीया (बड़े) सोनहन जिला कैमूर भभूआ (बिहार) को गिरफ्तार  किया गया है। आरोपी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी संस्थान जागृति शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के नाम से ₹9,85,890रुपये की धोखाधडी किया गया है।
आरोपीगणो द्वारा अपना नाम पता छुपाकर घटना को अंजाम दिया जाता था। गिरोह का एक सदस्य आरोपी गोलू केसरी को जिला कैमुर भभुवा बिहार से गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी से ₹20,000 नगद, ठगी के पैसे से खरीदा गया एक मोबाईल कीमती ₹10,000, सात नग सिलाई मशीन कीमती ₹17500 एवं घटना मे प्रयुक्त स्वीफ्ट कार क्र. CG04 HR 7200 किया गया है।
              मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया उर्मिला मिरी निवासी वार्ड क्रमांक 14 पलारी थाना पलारी ने दिनांक 19.01.2023 को लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना 26.11.2022 से 18.01.2023 तक आरोपी रंजन केसरी एवं उनके अन्य साथीगणो द्वारा जागृति शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के नाम से पलारी क्षेत्र के महिलाओ को सिलाई मशीन प्रशिक्षण देने के नाम पर तथा प्रशिक्षक के रूप मे नियुक्त महिलाओ को वेतन देने एवं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन देने एवं अच्छा कार्य करने वाले को स्कूटी एवं अन्य उपहार देने की प्रलोभन देकर 13-13 महिलाओ की लगभग 127 समुह बनवाकर प्रति महिला 380/रूपया एवं प्रति प्रशिक्षक महिला 1010/रूपया रजिस्ट्रेशन राशि के रूप में कुल ₹9,85,890 की धोखाधडी कर फरार हो गये, रिपोर्ट पर थाना पलारी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । 

थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे द्वारा उक्त प्रकरण मे लगातार सायबर सेल का मदद लेकर विवेचना किया गया। विवेचना दौरान आरोपीगणो के पता तलाशी के संबंध में मोबाईल नंबरो का तकनीक विश्लेषण सायबर सेल से प्राप्त कर बारीकी से अध्ययन किया गया । विवेचना दौरान आरोपीगण मुलत: कैमूर जिला भभुवा बिहार का होना पाया गया। आरोपी के मोबाईल नंबर 7488529776 जिला कैमूर भभूवा बिहार में का होना पाये जाने से उक्त आरोपी की पतासाजी हेतु बिहार जाकर पतासाजी किया गया। जिसमें उक्त मोबाईल नंबर के धारक आरोपी गोलु कुमार केसरी को तलब कर विस्तृत पूछताछ किया गया जो अन्य आरोपीगण के साथ जिला बलौदाबाजार-भाटापारा आकर पलारी क्षेत्र में अपराध घटित करना स्वीकार किया।  

मेमोरण्डम कथन के आधार पर उक्त आरोपी से दो नग सिलाई मशीन, 20 हजार नगद रूपये, कोरा फार्म , एक मोबाईल एवं घटना मे प्रयुक्त कार स्वीफ्ट क्रमांक CG04 HR 7200 को जप्त किया गया । साथ ही साथ प्रार्थी एवं गवाहो से आरोपी का पहचान परेड पलारी मे कराया गया। अब तक की विवेचना में आरोपी द्वारा अपने सहयोगियो के साथ मिलकर अपराध घटित करने का पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से दिनांक 12.02.2023 को 19.30 बजें विधिवत गिरफ्तार कर  रिमाण्ड पर भेजा गया हैं ।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुरूषोत्तम कुर्रे सहित सउनि. श्रवण कुमार नेताम, प्रआर. संजीव सिंह राजपुत, रोहित सिंह, आरक्षक कृष्ण कुमार राय , दीपक साहू , विक्की वर्मा ,लक्ष्मी मनहर एवं सायबर सेल से कुमार जायसवाल , हेमंत नायक का विशेष योगदान रहा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media