थाना गिधौरी पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हारी के रोड किनारे पत्थर खदान में मिली अधेड़ महिला की लाश मामले में दो फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
पुलिस द्वारा मामले में 04 आरोपियों को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार....
आरोपियों द्वारा अंधविश्वास एवं जमीन में गड़ा धन पाने की लालच में महिला की हत्या कर पत्थर खदान में दिया था फेंक......
बलौदाबाजार। थाना गिधौरी-टुण्डरा क्षेत्र एक मामले में प्रार्थी द्वारा अज्ञात महिला उम्र 75 वर्ष के शव उनके गांव के रोड किनारे पत्थर खदान में पानी में शव तैरने की सूचना पर* मर्ग क्र. 44/22 धारा 174 जाफौ कायम कर मर्ग पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच पर अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। अंधविश्वास जल्दी पैसे कमाने के लालच में जमीन में गड़ा धन निकालने के लिए मटिया नमक प्रेत के चक्कर में मुख्य आरोपी ललित श्रीवास एवं करण दास मानिकपुरी, प्रवीण साहू, कमल सिंह कंवर द्वारा योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 24/09/2022 को अपने साथियों के साथ मृतिका देवमती विश्वकर्मा के हाथ पैर और गला इलेक्ट्रॉनिक तार से बांधकर रात्रि को ग्राम कुम्हारी थाना गिधौरी के पत्थर खदान पत्थर बांधकर जान से मारने की नियत से फेंक दिए जिससे महिला की मृत्यु हो गई।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में थाना गिधौरी-टुण्डरा प्रभारी निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर आरोपियों ललित श्रीवास, करण दास मानिकपुरी, प्रवीण साहू एवं कमल सिंह कंवर गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया था। किंतु अभी भी मामले में प्रकरण के 02 अन्य आरोपी मोनीराज उर्फ राजू एवं अजय साहू फरार थे, जिनका सरगर्मी से पता तलाश किया जा रहा था। इस दौरान गुप्तचरों के माध्यम से आरोपियों के हैदराबाद एवं जयपुर राजस्थान भागकर किसी स्थान में छुपने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस द्वारा उनके छिपने के संभावित ठिकाने का पुख्ता सबूत इकट्ठा कर व तकनीकी सहायता से मामले के 02 आरोपियों अजय कुमार पिता दरसू साहू उम्र 20 साल निवासी हडहापारा कसडोल थाना कसडोल एवं मोनी राज साहू उर्फ राजू साहू पिता श्रीराम साहू, उम्र 20 वर्ष, सा. बजरंग चौक गतवा पारा कसडोल, थाना कसडोल
को अपराध क्र. 14/2023 धारा 302,120(बी),34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर थाना गिधौरी लाया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुनील खूंटे, पीलाराम घृतलहरे, आरक्षक राजेश नवरंगे, जयशंकर पटेल, मनोज पैकरा, हरिशंकर गेन्डरे, सायबर सेल से अजय यादव, नेहा तिवारी का विशेष योगदान रहा ।