Sunami Media News

● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा ऑटो वाहन चालकों की ली गई बैठक● बलौदाबाजार शहर में ऑटो चलाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी● भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुगमता से वाहन चलाने एवं निर्धारित स्थल में ऑटो रोकने की दी गई हिदायत● ऑटो ड्राइवर सीट अगल-बगल सवारी को नहीं बैठाने एवं समस्त कागजात सदैव साथ रखने की दी गई समझाइश

● जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा ऑटो वाहन चालकों की ली गई बैठक
● बलौदाबाजार शहर में ऑटो चलाने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
● भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुगमता से वाहन चलाने एवं निर्धारित स्थल में ऑटो रोकने की दी गई हिदायत
● ऑटो ड्राइवर सीट अगल-बगल सवारी को नहीं बैठाने एवं समस्त कागजात सदैव साथ रखने की दी गई समझाइश

बलौदाबाजार। दिनांक 10.02.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन, श्री सचिंद्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *श्री अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक यातायात एवं निरीक्षक नरेश चौहान थाना प्रभारी यातायात बलौदाबाजार द्वारा यातायात थाना परिसर बलौदाबाजार में बलौदाबाजार नगर में ऑटो चलाने वाले वाहन चालकों का बैठक लिया गया* जिसमें नगर के कुल 20 ऑटो चालक उपस्थित हुए। बैठक में श्री अमृत कुजूर द्वारा ऑटो चालकों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने, लोगों से संयमित व्यवहार कर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सजगता पूर्वक ऑटो चलाने का हिदायत दिया गया। इसके साथ ही सामने ऑटो ड्राइवर सीट के अगल-बगल सवारियों को नहीं बैठाने एवं वाहन के कागजात सदैव साथ रखने की समझाइश दी गई। श्री कुजूर द्वारा ऑटो चालकों से वाहन चालन संबंधी परेशानियों, शहर में समुचित यातायात व्यवस्था के संबंध में चर्चा परिचर्चा किया गया। 

निरीक्षक नरेश चौहान द्वारा यातायात नियमों की महत्ता बताते हुए वाहन चालकों को ट्रैफिक सिग्नल नियमों का पालन करने, ऑटो चालकों के लिए निर्धारित स्थल में ही वाहन को रोकने एवं ओवरलोड सवारियां नहीं बैठाने का हिदायत दिया गया। उन्होंने ऑटो चालकों को सदैव यातायात नियमों का पालन कर, अन्य वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन कर सुगम यातायात व्यवस्था के सहभागी बनने हेतु प्रेरित किया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने