Sunami Media News

सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें



सुनामी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की पांच फटाफट खबरें 
✍️(1)
कलेक्टर मनोज पुष्प ने लापरवाही पाए जाने पर एक पटवारी को निलंबित किया है।

 जिले के मऊगंज विकासखंड के ढेरा हल्का पटवारी को निलंबित कर दिया बताया गया कि वह विकास यात्रा को लेकर दी गई जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही कर रहे थे। 

विकाश यात्रा में हितग्राही को कोई समस्या हो उसका तुरंत कार्यवाही करे।




रीवा जिला के मऊगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदरी अम्बिकाराम में सरपंच एवं सचिव ने विकास यात्रा में शामिल होकर लोगों की समस्या का निराकरण के लिए निरंतर कर रहे प्रयास

शासकीय प्राथमिक पाठशाला गोदरी तिवारियान में विकाश की लहर हर गांव हर शहर  विकाश यात्रा पहुंच रही है*
*

अतः ग्राम पंचायत के  सचिव, रोजगार सहायक, सभी पंच गण, हल्का पटवारी,आगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, स्वच्छताग्राही, चौलीदार एवं ग्राम पंचायत के समस्त जनता जनार्दन से विनम्र अपील की जाती है की विकाश यात्रा में सामिल होकर अपने 

ग्राम पंचायत के विकाश के बारे में चर्चा करे और अपनी समस्या जैसे बीपीएल, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, खाद्यान्न, सड़क, पानी  जिससे  विकाश यात्रा में उपस्थित जनपद  के  अधिकारी और प्रतिनिधि समस्या का समाधान कर सक


सभी लोग समय का विशेष ध्यान रखें, और समय पर पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियो के समक्ष रखे जिससे समस्या का निदान किया


✍️(2)
रीवा पुलिस अधीक्षक/DIG  नवनीत भसीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के निर्देशन में

 एवं नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी समान निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता एवं उनकी टीम के द्वारा नकली सोना बेचने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया 

। फरियादी रामलखन सिंह पिता यज्ञराज सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम महगना थाना मनगवां हाल- नेहरूनगर थाना समान मे उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट किये
✍️(3)
 कि समदड़िया होटल के सामने ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी लेने के लिए गया था, वहीं पर मुझे दो व्यक्ति मिले जो मुझसे बोले कि हम लोग मजदूरी का काम करते हैं, 

खुदाई के दौरान हम लोगों को सोने की लड़ी लगी झूमर मिली है, उसे बेंचना चाहतें हैं, तब मैं उनसे बोला कि दिखाओ तब वे दोनों व्यक्ति एक काले रंग की पन्नी के अन्दर से रखे सोने की लड़ी 

जैसे झूमर को दिखाया और उसमें से एक छोटा सा टुकड़ा दिया बोले कि इसे आप चेक करा लीजिए असली सोना है । 
✍️(4)
बाजार में इस सोने की झूमर की कीमत 10 लाख रूपये से ऊपर है, हमें पैसे की जरूरत है, आप 02 लाख रूपये में ले लीजिए

 । मैनें कहा कि इसे चेक कराने के बाद बताऊंगा । तब उन दोनों व्यक्तियों ने मेरा मोबाईल नम्बर ले लिये और मुझसे एडवांस 03 हजार रूपये ले लिये । इसके बाद कल शाम को मेरे नम्बर पर फोन लगाकर बताये कि पैसे की व्यवस्था हो गयी हो तो सोने का झूमर ले लीजिए 

नहीं तो हम लोग बाहर चले जाये। उनके बताये स्थान मिश्रा पेट्रोल पम्प के बगल में गया तो वे दोनों व्यक्ति वहाँ पर मिले, जिन्होनें अपना नाम मुखिया राय एवं वीरू कुम्हार दोनों नि. गौतमनगर थाना एत्माददौला जिला आगरा (उ.प्र.) बताये । उनसे सोने की झूमर दिखाने के लिए बोला तो उन्होनें पूर्व में दिये सोने के टुकड़े एवं झूमर में लगे टुकड़ों में अन्तर था 
✍️(5)
। तब मुझे शक हुआ कि यह दोनों व्यक्ति मुझसे धोखाधड़ी कर नकली सोने को असली सोना बताकर मुझे बेच रहे हैं । 

तब मैं पैसा लेकर आता हूँ, कहकर थाना में रिपोर्ट करने आ गया।थाना समान में अप. क्र. 64/22 धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया 

। मामले की विवेचना के दौरान फरियादी के बताए स्थान पर मिश्रा पेट्रोल पंप के पास से संदेहियों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से सोने जैसी धातु की 1.8 किलोग्राम वजन की झूमर  जब्त कर कब्जे पुलिस लिया गया 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने