Sunami Media

रोहांसी में नलजल योजनान्तर्गत पानी टंकी निर्माण सह पाईप लाईन विस्तार के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

रोहांसी में नलजल योजनान्तर्गत पानी टंकी निर्माण सह पाईप लाईन विस्तार के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू
 बलौदाबाजार।आज पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रोहांसी में संसदीय सचिव व विधायक कसडोल सुश्री शकुन्तला साहू ने जल जीवन मिशन के पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य (लागत 2.25 करोड़) के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र को आज करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी व पाईप लाइन का विस्तार किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार गांवों व शहरों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार का  प्रमुख उद्देश्य आमजनों को मूलभूत सुविधाएं   पानी , बिजली , सड़क की सुविधाएं  प्रदान करना है , जिसके लिए निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां धान को 2640 प्रति क्विंटल की दर से किसानों से खरीदी की जा रही है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो रहा है।
      कार्यक्रम में लोकेश कनौजे अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रजक कल्याण बोर्ड,  खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, सुकालू राम यदु उपाध्यक्ष कृषि मंडी बलौदाबाजार, अमृत साहू संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस, उल्लेख साहू कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी, डोमार साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता, खिलेश्वरी साहू जनपद सदस्य, किरण संतोष बघेल सरपंच, नंदेश्वर साहू उपसरपंच, विमल साहू संयुक्त महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला कांग्रेस, दिनेश साहू, लालाराम साहू, मोहरसिंग चतुर्वेदी, रिंकू साहू, दिनेश साहू, पंचगण एवं बड़ी संख्या ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media