छेरकापुर में बनेगा बीज प्रक्रिया केंद्र, संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने पूजा-अर्चना कर किया भूमिपूजन, क्षेत्र के किसानों को होगा लाभ
बलौदाबाजार। आज पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छेरकापुर में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू ने विधिवत पूजा अर्चना कर बीज प्रक्रिया केंद्र निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।विदित हो कि कृषि विभाग की संसदीय सचिव शकुन्तला साहू के प्रयासों से ही विधानसभा के छेरकापुर ग्राम में बीज प्रक्रिया केंद्र की स्वीकृति मिल सकी जिससे किसानों में हर्ष है।बीज प्रक्रिया केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को प्रमाणित बीज प्राप्त करने में आसानी होगी साथ ही बीज उत्पादन करने वाले कृषकों के आय में वृद्धि होगी।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने संबोधित कर बीज प्रक्रिया केंद्र निर्माण प्रारंभ के लिये क्षेत्र के समस्त किसानों को बधाई दी एवं कहा कि बीज प्रक्रिया केंद्र के माध्यम से कृषि से संबंधित समस्त खरीफ, राबीएकं जायद फसलों के बीज जैसे धान, मक्का, अरहर, तिल, गेहूं, चना , उडद, मूंग आदि के उन्नत किस्म बीजों का चयन व छंटनी ग्रेडिंग कर कृषकों तक आधार बीज, प्रमाणित बीज का वितरण किया जाएगा। साथ ही बीज उत्पादन करने वाले कृषकों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त प्रति क्विंटल 500/1000 रु की दर से कृषकों को दिया जाएगा जिससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी और हमारे क्षेत्र के किसानों को प्रमाणित बीज आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।संसदीय सचिव सुश्री साहू ने कहा कि भूपेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद जो वायदे किए थे, उनमें से अधिकांश बडे़-बड़े वायदे पूर्ण हो चुके है, जिनमे कर्जा माफी, राशन कार्ड, तेन्दूपत्ता के समर्थन मूल्य में बढोत्तरी, सिंचाई कर में माफी आदि शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के आर्थिक समृद्धि और उनके प्रगति और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और फसल उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है, इस वर्ष भी किसानो को धान का 2640 रूपए प्रति कि्ंवटल के मान से अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता से किए वायदे पर हमारी सरकार ने पहले ही दिन से अमल शुरू किया और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में एक घंटे के अंदर प्रदेश के 16 लाख किसानों का लगभग 9 हजार करोड़ रूपए अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया। देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद हमारे छत्तीसगढ़ के कृषि सहित सभी क्षेत्रों में आर्थिक तेजी रही। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में माननीय भूपेश बघेल की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाया है।हमारी सरकार नवोदय विद्यालय की तर्ज पर उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू की है जिसमें गांव के बच्चे का इंग्लिश मीडियम का पढ़ाई निशुल्क दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचल के भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए प्रतिवर्ष 7000 रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रुपए किलो में गोबर खरीदी की योजना काफी लोकप्रिय है । गौठानों में कंपोस्ट उत्पादन से खेती की लागत में कमी और जैविक खेती को बढ़ावा मिला है।
कार्यक्रम में लोकेश कन्नौजे अध्यक्ष छ्ग रजक कल्याण बोर्ड, खिलेंद्र वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी, सुनील साहू जिलाध्यक्ष जिला साहू संघ बलौदाबाजार, दीपक साहू जनपद सदस्य ने भी संबोधित कर क्षेत्र के किसानों को बधाई दिए एवं संसदीय सचिव शकुन्तला साहू द्वारा बीज प्रक्रिया केंद्र के लिए किए गए प्रयासों सहित क्षेत्र में किये जा रहे विकास कार्यों को सराहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील कुर्रे अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पलारी, सुकालू राम यदु उपाध्यक्ष कृषि मंडी बलौदाबाजार,झड़ी राम कन्नौजे उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पलारी, मेघनाथ यादव प्रभारी महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस,गणेश शंकर जयसवाल सरपंच छेरकापुर श्याम लाल पटेल सीताराम साहू राजकुमार साहू मनहरण शर्मा पंचराम गायकवाड शिवराम सेन अध्यक्ष सहकारी समिति छेरकापुर श्यामलाल कन्नौजे देवेंद्र साहू उपसरपंच पूनउराम साहू महेश्वर वर्मा शिवकुमार साहू नंदकुमार साहू कैलाश वर्मा सोनू कुमार घृतलहरे चंद्रिका घृतलहरे मनहरण घृतलहरे राधेश्याम पटेल साधु राम साहू अमरनाथ साहू पंचम मानिकपुरी बल्लू कन्नौजी पंकज साहू मालिक राम वर्मा दीनदयाल साहू हरि साहू संतोष साहू कार्तिक बंजारे लक्की जायसवाल सतीश सिरमौर दुलीचंद साहू मंतर राम साहू ओमप्रकाश फेकर दयाराम यादव खेल कुमार कन्नौजे खोरबाहरा राम साहू हिरवंतीन यादव लता कन्नौजे लाला राम साहू राधे साहू कृषि विभाग के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।