कसडोल। संसदीय सचिव व कसडोल विधायक सुश्री शकुन्तला साहू शुक्रवार को कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम छरछेद में संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने जयंती स्थल पहुंचकर बाबा गुरु घासीदास की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की।
जयंती समारोह में सभा को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने बाबा गुरु घासीदास के सिद्घांतों एवं आदर्शों पर चलने के लिए लोगों से आग्रह किया, वहीं उन्होंने समाज में एकरूपता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संत गुरुघासीदास बाबा ने भेदभाव को दूर कर मनखे-मनखे एक समान का नारा दिया। बाबा की आरती, महिमा को सुनने से ही मन प्रफुल्लित हो जाता है, जो अनेकता में एकता की संदेश देते हैं। साथ ही साथ उन्होंने समाज में बाबा आंबेडकर की भूमिका पर भी प्रकाश डालते हुए समाज के लिए किए गए उनके कार्यों को याद किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले प्रदेश के अन्नदाताओं का ऋण माफ किया गया, अभी छत्तीसगढ़ में किसानों को धान की कीमत 2640 रु.पूरे देश में सबसे अधिक मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना से लेकर भूमिहीन कृषि मजदूरों के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई है। सरकार की योजनाओं से आमलोगों को सीधा आर्थिक लाभ हुआ है और छत्तीसगढ़ के लोगों में खुशहाली बढ़ी है।राज्य के किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गो आदि सभी वर्गो-समाजों के लिए योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत कसडोल के अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा ने भी संबोधित कर क्षेत्रवासियों को गुरु घासीदास बाबा जयंती की शुभकामनाएं दिए एवं लोगों से बाबा गुरु घासीदास के दिखाए मार्ग में चलने आग्रह किये। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी कसडोल के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा, पार्षद राम खिलावन डहरिया, सेवती कैवर्त्य, विकास यादव, मुरारी धीवर एल्डरमैन मोहरसाय चेलक अध्यक्ष सहकारी सोसायटी कोसमसरा, दिलेश्वर कैवर्त्य अध्यक्ष सहकारी सोसायटी छरछेद, भरतदास मानिकपुरी सरपंच छरछेद, परस जायसवाल गोविंद मिश्रा राजेश साहू विद्या साहू ईश्वर यादव हरिराम कैवर्त्य, सोमू तिवारी राज साहू, बूटी साहू , सुशील साहू अधिवक्ता, अनिल खूंटे सरपंच बरदा, धर्मेंद्र खूंटे, शोभाराम घृतलहरे जनमेजय कोसले श्रीलाल कोसले रामनाथ पाटले महेश टंडन द्वारिका बारले फागु बारले यादराम पाटले संतोष टंडन राजेश कोसले अंजली कोसले सरोज चतुर्वेदी लुकेश्वरी पाटले मीना कोसले ललिता पाटले गेसबाई कोसले गिरजा सोनवानी दुकालू कोसले देवनतीन टंडन दुलेश्वरी बारले त्रिवेणी पंचगण व बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।