स्वर्गीय श्री चंद्रभूषण शर्मा जी के प्रथम पुण्यतिथि पर "कालजयी पुरोधा"पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
कसडोल।पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आज रायपुर नगर के वृंदावन हाल में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के प्रथम अध्यक्ष ब्रह्मलीन स्वर्गीय श्री चंद्रभूषण शर्मा जी के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर संकलित पुस्तक "कालजयी पुरोधा" के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम श्री अग्रवाल जी ने स्वर्गीय श्री शर्मा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं उन्हें नमन किया । आज के इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में प्रांत संघचालक डॉक्टर पूर्णेन्दु सक्सैना पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण के वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे पूर्व प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ श्री दानीराम वर्मा संपादक शिक्षक समाचार किशनलाल नागरा श्री टेसूलाल धुरंधर, डॉ आराधना शर्मा डॉ सुरेश शर्मा डॉक्टर रिछारिया सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक गण शिक्षक संघ के सदस्यगण उपस्थित थे।