अभाविप कसडोल इकाई ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस......
कसडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कसडोल इकाई के तत्वधान में 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर युवा महोत्सव का आयोजन गया। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप स्वामी विवेकानंद जी को अपना प्रेरणाश्रोत मानते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाते आ रही है। इसी कड़ी में अभाविप कसडोल इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा युवा महोत्सव का आयोजन कर रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, कार्ड मेकिंग, चेस, कैरम जैसे विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कसडोल नगर सहित अंचल के स्कूल व कॉलेज के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जहाँ प्रतियोगिता में भाग लिए छात्र छात्राओं में काफी उत्साह देखनो को मिला। कार्यक्रम में सभी विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं के नामो की घोषणा अतिथियो के द्वारा की गई। जिसके पुरस्कारों का वितरण आगामी कार्यक्रम में किया जाएगा। जो कि नगर के मुख्य स्थान पर खुले मंच (सांस्कृतिक कार्यक्रम) के माध्यम से बड़े स्तर पर किया जाना है।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भरत दास मानिकपुरी सरपंच ग्राम पंचायत छरछेद, अध्यक्षता श्री सुभाष साहू चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल सहित श्री हिमांचल पैकरा सरपंच प्रतिनिधि मुड़पार, श्री राजकुमार पटेल सरपंच प्रतिनिधि कंजिया, सुश्री निशा जायसवाल प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अभाविप रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं को स्वामी जी के बताए मार्ग का अनुशरण करने को कहा गया, साथ ही सभी युवाओ को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित पुस्तको को जरूर पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रितेश जायसवाल द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से स्नेहा यादव, वीणा जायसवाल, प्रीतम जायसवाल, अभिषेक नवरंगे, मीनाक्षी वैष्णव, मीनाक्षी बैरागी, फाल्गुनी सोनी, प्रकृति जायसवाल, सहेतरी नवरत्न, काजल, शिवम, राजेश्वर, अभिषेक, झील पटेल, हर्षा साहू, पूजा साहू, पदमा ध्रुव, मोहन जायसवाल, रामप्रसाद सोनी, आयुष साहू, कुसुम जायसवाल, फुलेश्वरी, भवानी, तनीषा, लुकेश्वर, माया, पूजा, भूमिका, दिव्या, आदित्य कोयल, रितिक सेन, रवि सहित नगर के गणमान्य नागरिकगण, अभाविप कसडोल इकाई के कार्यकर्त्ता छात्र छात्राये उपस्थित रहे।