Sunami Media News

शासकीय महाविद्यालय कसडोल के एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सिनोधा में समापन

शासकीय महाविद्यालय कसडोल के एन.एस.एस. सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ सिनोधा में समापन

कसडोल। स्व. दौलतराम शर्मा शास. स्नाताकोत्तर महाविद्यालय कसडोल का एन.एस.एस विशेष शिविर का ग्राम सिनोधा में सम्पन्न हुआ। 13 जनवरी से आरंभ उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. के. एस. गजेन्द्र एवं सरपंच श्रीमती सपना मांझी के करकमलों से हुआ। प्राचार्य महोदय ने NSS से संबंधित जानकारी स्वयं सेवकों को दिए एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री व्ही. टण्डन (सहा. प्रा. भौतिकी) को शिविर संचालन में कोई भी कमी नहीं होने ही हिदायत दी तथा अच्छे से अच्छा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। द्वितीय दिवस के बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रश्मिलता राकेश (पशु चिकित्साधिकारी कसडोल), तृतीय दिवस में सम्मानीय श्री एच. के. रात्रे (न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय कसडोल), चतुर्थ दिवस में कोषालय अधिकारी कसडोल से श्री डी. के. देवांगन, पंचम दिवस में प्रो. आर. के. खाण्डेकर (शासकीय महाविद्यालय लवन), एवं छठवें दिवस श्री हिमांशु वर्मा (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत कसडोल) तथा अंतिम दिवस के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सिद्धांत मिश्रा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल) उपस्थित रहे। NSS विशेष शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ए.एल. पटेल, प्रो. आर.सी. जोशी, प्रो. वाय.के. पटेल, प्रो. संजुलता पटेल, प्रो. हेमेन्द्र पटेल, श्री. के.के. देवांगन, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री मनोज वर्मा, श्री संतोष राय, सीमा श्रीवास, संजना केशरवानी, प्रगति नीलम खेस्स, श्री रामचंद, श्री छगनलाल सेन एवं NSS  के स्वयं सेवक सूरज यादव, अभिषेक, प्रीतम, वीणा, फाल्गुनी, रमन मिरी, रुखमणी, रत्ना, संध्या, केशव, नेहा, द्वारिका, राहुल राज, लुकेश्वर, माया, प्रकृति, पल्लवी, ज्योति पटेल, फूलेश्वरी, आदित्य कोयल, पुखराज, मनीष एवं समस्त स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ. एच. के. एस. गजेन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सिनोधा में शानदार तरीके से दिनाँक 19.01.2023 को सम्पन्न हुआ तथा इसके सफल संचालन के लिए प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम अधिकारी श्री व्ही. टण्डन सहायक प्राध्यापक को शुभकामनाएँ एवं बधाई दिए।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने