डॉ नरसिंह वर्मा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ट के जिला संयोजक मनोनीत .......
कसडोल। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के अनुशंसानुरूप भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िले से वरिष्ठ एवं कर्मठ लवन निवासी डॉ. नरसिंह वर्मा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक मनोनीत किया है। मनोनीत होने के बाद डॉ. नरसिंह वर्मा ने इसके लिए जिलाध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे संगठन के हित में स्वयं को समर्पित होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ना है। साथ ही साथ उनके द्वारा अपने नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई ,जिनमें पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है ।
जिनमें ज़िला संयोजक डॉ नरसिंह वर्मा लवन, सहसंयोजक द्वय डॉ पोषण रजक एवं डॉ नरेंद्र वर्मा , मीडिया प्रभारी डॉ भागवत साहू ,शोसल मीडिया प्रभारी डॉ पी एल टण्डन, सह शोसल मीडिया प्रभारी डॉ परमानंद वर्मा, कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ साधराम प्रजापति, डॉ देवानंद नादुलकर, डॉ राजू सलूजा,डॉ विपत राम साहू, डॉ मोहन लाल वर्मा,डॉ रूपेंद्र यदु,डॉ मनीष मिश्रा, डॉ शंकर जायसवाल,डॉ रामनारायण वर्मा, डॉ विष्णु वर्मा,डॉ तिलक हलदार, डॉ शत्रुहन वर्मा, डॉ हरिवंश साहू, डॉ सुशील साहू, डॉ याज्ञवल्क यदु को शामिल किया गया है । मंडल संयोजक में डॉ टिकेश्वर साहू दक्षिण पलारी मंडल, डॉ रामजी साहू पलारी मंडल, डॉ केशव वर्मा लवन मंडल, डॉ राजू यादव कसडोल मंडल, डॉ आशीष साहू टुण्ड्रा मंडल, डॉ दिलमणि नायक बया मंडल ,डॉ पवन जायसवाल बलौदाबाजार शहर मंडल, डॉ रामजी वर्मा बलौदाबाजार ग्रामीण मंडल, डॉ बी आर वर्मा सुहेला मंडल, डॉ शीतल निर्मलकर सिमगा मंडल, डॉ संतोष कोसले भाटापारा शहर मंडल, डॉ रामेश्वर वर्मा भाटापारा ग्रामीण मंडल एवं डॉ रोहित कुमार वर्मा को निपानिया मंडल का दायित्व सौंपा गया है।
साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्यों में बलौदाबाजार ज़िला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बिलाईगढ़ डॉ सनम जांगड़े ,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य डॉ अजय राव, डॉ दिनेश वर्मा बलौदाबाजार, डॉ तिलक वर्मा सुहेला एवं छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारणी सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गिरधारी लाल वर्मा को शामिल किया गया है।