Sunami Media News

साहेब लाल साहू सर्व सम्मति से बनाये गये छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष......

साहेब लाल साहू सर्व सम्मति से बनाये गये छ ग श्रमजीवी पत्रकार संघ कसडोल ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष......

कसडोल। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ ज़िला बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल के सहमति एवं कसडोल इकाई के समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से कसडोल नगर के वरिष्ठ एवं दैनिक देशबंधु के पत्रकार साहेब लाल साहू को अध्यक्ष के रूप में चुना गया। 
विगत कई वर्षों से पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र साहू एवं समस्त पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण हो जाने के पश्चात कसडोल इकाई में समस्त पदाधिकारियों का नए रूप से चुनाव किया जाना था ,किन्तु अकारण विगत दो वर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड -19) कार्यकाल में चुनाव नहीं किया जा सका था।साथ ही तत्कालीन पदाधिकारियों के कार्यकाल से समस्त सदस्यों द्वारा संतुष्ट होने से पूर्व कार्यकाल को निरंतर जारी रहने देने की शर्तों के आधार पर चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ा दिया गया था। 
अब चूंकि समस्त पदाधिकारियों के अपने स्वयं के अभिमत से नव पदाधिकारियों का गठन किये जाने के मंशानुरूप आज रविवार 8 जनवरी को संघ के मासिक बैठक में सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कसडोल इकाई में अध्यक्ष के पद पर साहेब लाल साहू को सर्वसम्मति से चुना गया। 
साहेब लाल साहू वर्ष 1985 से पत्रकारिता में रहते हुए जन सेवा, समाज सेवा एवं अन्य क्षेत्रों में भी   निरंतर निःस्वार्थ अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। उन्ही का परिणाम है ,कि आज क्षेत्र में बच्चों से लेकर बुजुर्गों एवं अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक साहेब लाल साहू को जाना और पहचाना जाता है।
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कसडोल इकाई का पुनर्गठन करते हुए जहां साहेब लाल साहू को अध्यक्ष चुना गया वहीं इकाई के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र साहू को संरक्षक, सुनील तिवारी सचिव ,कोषाध्यक्ष गुनिराम साहू, उपाध्यक्ष के पद पर युवराज यादव ,सतीश शर्मा ओमप्रकाश पांडेय एवं भानुप्रताप साहू को चुना गया । साथ ही प्रवीण ढोमने, पुरुषोत्तम कैवर्त्य, विजय साहू एवं अशोक टंडन को सह सचिव के पद पर और शिव प्रसाद यादव एवं संतोष कश्यप को मुख्य सलाहकार के पद की जिम्मेदारी दी गई। संघ के मासिक बैठक में उस माह में पड़ने वाले जन्म दिवस को पूरे संघ के तरफ से मनाए जाने एवं उस सदस्य को श्रीफल एवं पेन भेंट कर उनका सम्मान करने वाले परंपरा को निभाते हुए इस बैठक में संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति कटगी के अध्यक्ष परस राम जायसवाल का सम्मान किया गया।
 संघ के मासिक बैठक में पदाधिकारियों के साथ संघ के वरिष्ठ सदस्यों में भीखम प्रसाद कैवर्त्य,आदम खान, संतोष थवाईत, भूपेंद्र साहू,परस राम जायसवाल समेश्वर कमलवंशी एवं नव सदस्य अमीरदास मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने