कुश की नगरी धर्म नगरी कसडोल में अखंड श्री नवधा रामायण समारोह 12 जनवरी से.......
कसडोल । परमपिता परमेश्वर की असीम कृपा एवं नगर वासियों की सहयोग से धर्म नगरी नगर पंचायत कसडोल के हृदय स्थल बजरंग चौंक में 12 जनवरी 2023 से अखंड श्री नवधा रामायण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसकी पूर्णाहुति एवं सहस्रधारा 21 जनवरी 2023 को होगी। बताते चलें कि कसडोल में होने वाली नवधा रामायण की चर्चा विगत कई वर्षों से प्रदेश स्तर पर होती रही है।यहाँ प्रति वर्ष प्रदेश के अनेक जिलों से मानस प्रेमी आते रहे हैं।इस वर्ष समिति द्वारा प्रत्येक मानस मंडली (गायन टोली) जिसमे कम से कम 5 सदस्य हों के लिए एक बार 501 रुपये सांत्वना राशि नगद के अतिरिक्त श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। प्रवचन कर्ताओं के लिए भी समय निर्धारित किया गया है।प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 01बजे तक प्रवचन होगा।इससे पहले प्रवचन कर्ता समिति को जानकारी देंगे, ताकि व्यवस्था बनाया जा सके। समिति द्वारा बड़ी मात्रा में निमंत्रण पत्र दूर-दूर तक भेजने की व्यवस्था की है।वहीं उम्मीद जताई है कि अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में मानस प्रेमी, श्रद्धालु व स्रोतागण भाग लेंगे।नवधा समिति की ओर से वर्षों की भांति आगंतुकों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। नवधा समिति का अध्यक्ष पूर्व जनपद अध्यक्ष पंडित गोरेलाल तिवारी एवं सचिव बाबूलाल साहू है।
इस संबंध में पूर्व विधायक एवं श्री नवधा समिति कसडोल के संरक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि।आप लोग प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ होने से प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम हैं। अतः जहां कहीं भी धार्मिक आयोजन होता है ,उसका भी प्रचार समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से करें, ये मेरा आप लोगों से आग्रह है।श्री मिश्रा ने इस अवसर पर वर्तमान में देश और प्रदेशों में हो रहे धर्मांतरण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए। इसे भविष्य में बहुसंख्यक हिन्दू समाज के लिए घातक बताते हुए इस पर रोक लगाए जाने की आवश्यकता महशूस की है।