मऊगंज महाविद्यालय संस्थापक की सभागार से छायाचित्र हटाने पर युवक कांग्रेस द्वारा तालाबंदी व विरोध प्रदर्शन
तहसीलदार मऊगंज रत्नराशि पाण्डेय को ज्ञापन देकर मामले में कार्यवाही मांग किया है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा जांच की बात कहते हुए ताला खोलवाया गया
मऊगंज - शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय मऊगंज के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय रामधनी मिश्रा का छाया चित्र बैनर सभागार से हटाने के मुद्दे को लेकर
पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के निर्देश पर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ,यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई के सैकड़ों
कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी किया गया।