✍️(1)
मऊगंज सिविल अस्पताल में महिला उत्पीडन मामले में समाजसेवी एवं डाक्टर ने
*महिलाओं पर हो रहें अत्याचार रोकने के लिए समाजसेवी एवं डाक्टरों की टीम ने किया विशेष चर्चा
✍️(2)
रीवा जिला के अंतर्गत मऊगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत सीतापुर में कई योजनाओं को कागज के पन्नों में लिखा गया है
उदाहरण के तौर पर जिस तरीके से गौशाला में गोवंश के नाम पर राशि का लगातार भुगतान किया जा रहा है
लेकिन स्थल पर जब जाकर देखा गया तो वहां कुछ और दिख रहा है वहीं सरपंच और सचिव से जब इस बारे में चर्चा करने की कोशिश की जाती है तो सरपंच और सचिव जवाब देने से पीछे हटते नजर आ रहे हैं
वहीं ब्लॉक से लेकर जिला तक के अधिकारियों से जब इस बारे में चर्चा किया जाता है कि जिन गौशालाओं में गोवंश नहीं है
इसके बाद भी राशि लगातार भुगतान हो रहा है वह किसके लिए हो रहा है और किस खाते में जा रहा है तो अधिकारी भी जवाब देने से पीछे हट रहे हैं
✍️(3)
जिले में सीएम राईज विद्यालय में मेंटेनेंस के लिए सरकार द्वारा आई राशि बिना निविदा के प्रिंसिपल लगातार कर रहे भुगतान
और सवाल इस बात का है कि सरकार द्वारा जो सीएम राईज विद्यालय के लिए पुताई एवं अन्य मेंटेनेंस के लिएआई थी राशि तो सीएम राईज विद्यालयो के प्रिंसिपल द्वारा निविदा नहीं निकाला गया बिना निविदा के ही राशि का कर रहे भुगतान
जो नियम कानून के तहत नहीं है लेकिन प्राचार्यो की मनमानी की वजह से कागजी कोरम पूरा करने में दिख रहे माहीर
✍️(4)
जिले में शिक्षा विभाग में वाटर सेट के नाम पर जब ब्लॉक के अधिकारी एवं प्राथमिक माध्यमिक और हरसेकेंडरी स्कूल के हेड मास्टर और प्राचार्य से इस बारे में चर्चा किया जाता है
तो सीधे हाथ खड़े कर देते हैं कि यह योजना जिला से है जिला से कैसे और किस तरीके लगाया गया है और हम लोगों को नहीं मिली कोई जानकारी
और जबकि वास्तविकता यह है जहां लगा भी है वहां संचालित नहीं हुआ और कुछ जगहों पर तो वाटर सेट लगाया हीं नहीं गया है
✍️(5)
अब सवाल इस बात का है कि जब जिला शिक्षा अधिकारी से इस बारे में चर्चा करने की कोशिश की जाती है तो जिला शिक्षा अधिकारी भी जवाब देने से पीछे हट रहे हैं
वास्तव में सरकार राशि बच्चों के लिए वाटर सेट शुद्ध पानी के लिए सरकार राशि खर्च की है लेकिन जिला के अधिकारी और ब्लॉक के अधिकारी द्वारा कागज के पन्नों में दर्शाया गया है
और जब अधिकारियों से सवाल करने की कोशिश की जाती है तो अधिकारी भी मुंह मोड़ते हुए नजर आ रहे हैं