सड़क के किनारे चाय बेच रही ये नेशनल आर्चरी प्लेयर दीप्ति कुमारी है। लोहरदगा की रहने वाली दीप्ति सैकड़ो मेडल जीत चुकी है।
अमेरिका तक जाकर खेल चुकी है। लेकिन दुर्भाग्य देखिये वही सड़क के किनारे दीप्ति चाय बेच रही है जिससे होकर हर दिन मंत्री और अधिकारी गुजरते हैं। दरअसल दीप्ति 7 लाख रुपये कर्ज लेकर धनुष खरीदी थी। लेकिन यूएस में वह धनुष टूट गया और उसी के साथ दीप्ति का ख्वाब भी टूट गया। दीप्ति धनुष का लोन चुकाने के लिए चाय दुकान चला रही है। वह कहती है अगर अभी भी उसे धनुष मिल जाये तो अचूक निशाना लगा सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गोल्डन गर्ल दीपिका कुमारी को दीप्ति ने ही धनुष पकड़ना सिखाया था लेकिन आज दीपिका कहाँ चली गई और दीप्ति सड़क किनारे चाय बेच रही है। दीप्ति के पिता किसान हैं। वह चाहती है कि सरकार उसे मदद करे ताकि वह आगे खेल सके और परिवार चला सके।