Sunami Media News

MCD में आप की जीत, अब दिल्ली में होगी AAP की पहली 'डबल इंजन' सरकार

वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के दिल्ली की जनता का दिल से आभार. इससे पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले @ArvindKejriwal जी को जिताया है. हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है.

वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान इस मौके पर चुटकी लेते नजर आए. उन्होंने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा.


एमसीडी की जीत के बाद केजरीवाल ने कहा- केंद्र के सहयोग की जरूरत होगी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लिए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र के सहयोग की जरूरत होगी. आम आदमी पार्टी (आप) ने आज दिल्ली निकाय चुनाव जीतकर भाजपा के 15 साल के कार्यकाल को खत्म कर दिया.

जिन्होंने वोट नहीं दिया उन्हें कहूंगा पहले आपके काम कराएंगे, बाद में दूसरों के : केजरीवाल
जीत को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- आपके भरोसे को कायम रखने की कोशिश कर रहा हूं. आज कई सारी जिम्मेदारियां मिली हैं. हम सबका सहयोग चाहते हैं. हम सब मिलकर दिल्ली को चमकाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया उन्हें कहूंगा कि पहले आप के काम कराएंगे, बाद में दूसरों के काम करेंगे.



सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित
सभी 250 सीटों पर नतीजे घोषित किए जा चुके हैं., जिसमें से आम आदमी पार्टी  134, बीजेपी 104, कांग्रेस 9 और अन्य के खाते में 3 सीटें आई हैं.




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने