Sunami Media News

प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा ने किया आक्रामक रुख अख्तियार..... ग्राम पंचायत वार वंचित हितग्राहियों से सम्पर्क साधकर भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी.....

 प्रधानमंत्री आवास पर भाजपा ने किया आक्रामक रुख अख्तियार 

 ग्राम पंचायत वार वंचित हितग्राहियों से सम्पर्क साधकर भूपेश सरकार को घेरने की तैयारी

सरिया।  देश में छत्तीसगढ़ इकलौता राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार द्वारा अपने हिस्से का फंड जारी नहीं किए जाने की वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना प्रदेश में थम सा गया है।
लिहाजा बेघर आवास हितग्राहियों को इसका जो लाभ मिलना था वो अब नहीं मिल पा रहा है।
जिससे आक्रोशित भाजपा ने अब आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए आंदोलन छेड़ दिया है।
सरिया में भाजपा मण्डल अध्यक्ष परदेशी प्रधान के अध्यक्षता,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही के मुख्य आतिथ्य और बैठक प्रभारी रामनारायण देवांगन व सह प्रभारी राजेश बारटे की मौजूदगी में मण्डल स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक का संचालन महामंत्री राधामोहन पाणिग्राही एवं आभार प्रदर्शन जुगल किशोर अग्रवाल ने किया।
बैठक पश्चात सरिया मण्डल भाजपा महामंत्री चूड़ामणि पटेल ने बताया है कि बैठक में मुख्य रूप से "मोर आवास-मोर अधिकार" के तहत प्रधानमंत्री आवास के विषय में चर्चा हुई।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ग्राम स्तर पर जाकर अधूरे मकान और प्रतीक्षा सूची में शामिल हितग्राहियों से सम्पर्क करेंगे और उनसे मांग पत्र भरवाकर उनकी आवास की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनायेंगे।
श्री पटेल ने बताया कि इस महती अभियान के लिए मण्डल के सभी 34 ग्राम पंचायत तथा 01नगर पंचायत में एक-एक प्रभारी तथा वक्ता की नियुक्ति कर दी गई है।
 टीएस सिंह देव ने इसे लेकर ही दिया था इस्तीफा

संयोगवश प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंह देव ने भी इसी बात को लेकर इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए धन की मंजूरी नहीं होने के कारण गरीबों का घर नहीं बनवा पा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में आठ लाख लोगों के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं हुआ, जिसके कारण उनके घर नहीं बन पा रहे हैं।
टीएस सिंह देव ने भूपेश बघेल को पत्र लिखते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को लिए घर बनाए जाने थे और मैंने आपसे इसके लिए धन आवंटित करने के लिए चर्चा और अनुरोध किया था, लेकिन योजना के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया गया था,जिसके कारण आठ लोगों का घर नहीं बन सका। उन्होंने यह लिखा था कि मुझे खेद है कि योजना का लाभ राज्य के बेघरों तक नहीं पहुंच सका।
  बघेल सरकार जनता के अधिकार को कुचलने का कार्य कर रही है: जगन्नाथ पाणिग्राही

भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही ने बताया कि प्रदेश में जब डाॅ. रमन सिंह जी सरकार थी तब बहुत तेज गति से आवास निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही थी परन्तु जबसे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार बनी है तब से जनता के हक आवास के अधिकार को कुचलने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार द्वारा राज्यांश नहीं देने के तानाशाही रवैए के कारण लाखों बेघर आवास हितग्राही पक्के मकान से वंचित हो रहे हैं।
 राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से नाराज़ युवकों ने थामा भाजपा का दामन 

बैठक के दौरान भूपेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के नाराज एडवोकेट सुरेश कुमार पात्र,अभिषेक नामदेव और रतन बैष्णव ने भाजपा प्रवेश किया।
तीनों युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंच साझा किया और कहा कि हम भूपेश बघेल सरकार की जनविरोधी नीतियों से क्षुब्ध और भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के ओजस्वी विचारों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को चुना है।
और आगे संगठन के दिशा-निर्देश के अनुरूप हमें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे हम पूरी तन्मयता के साथ पूरा करेंगे।
 बैठक में इनकी रही उपस्थिति

स्वप्निल स्वर्णकार,द्रौपदी नायक, सेवकराम पटेल,कैलाश पण्डा,जयरतन पटेल,दशरथ साहू,गोविन्द अग्रवाल, शुकदेव दुआन,प्रहलाद डनसेना,मोतीलाल स्वर्णकार,सत्यवान मनहर,लिंगेश्वर भोय,सोमप्रकाश पाणिग्राही,आनंद सतपथी,मिलन राणा,तुलाराम डनसेना,कमलेश कुर्रे,नुतन स्वर्णकार,नलकुमार नायक,भागीरथी साहू,संतोष कुमार मराठा,शशि डनसेना,भोपाल पटेल,चन्द्रशेखर पटेल,फगुलाल पटेल,ईश्वर प्रसाद साहू,अजीत प्रधान,भुवनेश्वर प्रधान, गोवर्धन निषाद,रोहित निषाद, आत्माराम साहा,देवानंद सामल, रत्नमणी बैष्णव,टेकराम पटेल, विकास विश्वाल,राजकिशोर पाणिग्राही,सौदागर यादव,डमरूधर प्रधान,सुरेश पटेल,मोतीचंद पटेल,संजय गुप्ता,कौशल गुप्ता,पवन कुमार साहू,रविन्द्र नायक, चमन सिंह ठाकुर,धनीराम मालाकार,मित्रभानू मालाकार,सुनील चौहान उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने