Sunami Media News

अभिब्यक्ति मो. एप्लीकेशन पर सालिहा थाना की ओर से दी गयी जानकारी

अभिब्यक्ति मो. एप्लीकेशन पर सालिहा थाना की ओर से दी गयी जानकारी 

कसडोल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपानी में मुख्य अतिथि ताराचंद रातड़े प्रधान आरक्षक, विनोद कुमार आरक्षक सलिहा थाना व प्राचार्य श्री आर. एन पटेल जी की अध्यक्षता में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओ को छ. ग. मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान अभिब्यक्ति मोबाईल एप्लीकेशन, क़ानून ब्यवस्था, महिला सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना, पाक्सो एक्ट के बारे में  जानकारी दी गयी। इस एप्लीकेशन में महिला सुरक्षा पर कानूनों के विस्तृत जानकारी दी गयी है इसकी खास बात जहा पर घटना हो रही वही से ही पुलिस में शिकायत मैसेज या फोटो खींचकर की जा सकती है जिस पर 24 घंटे के अंदर पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी साथ ही मुसीबत में फसे महिलाओ के द्वारा शिकायत किये जाने पर अपने दो सबंधियों के मोबाइल पर स्वतः मैसेज चला जायेगा की तुरंत सहायता करें।यह एप्लीकेशन घरेलु महिलाओ छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी है जो अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों पर किसी को बता नहीं पाती है सीधे मोबाईल के माध्यम से ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती है। अभिब्यक्ति मोबाईल एप्लीकेशन को सभी विद्यार्थियों ने डाऊनलोड कर चलाना सीखा। इस कार्यक्रम में शिक्षक व्ही तांदुलाने, के. एस. ठाकुर, जे के नायक, एल एस. भोई.,बी. एल. सिदार,के. के.वर्मा,संदीप साहू, के बी नायक,पवन पटेल,सुषमा पटेल,टी सी भोई,विनीता नायक मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बी एल सिदार ने किया। अंत में प्राचार्य आर एन पटेल की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने