बिलासपुर में बीच सड़क पर गोलीमार कर हत्या,,आखिर क्या रही बजह,, पुलिस कर रही पड़ताल,,,
बिलासपुर । हत्या समेत 27 संगीन मामलों के आरोपित रहे बिलासपुर के संजू त्रिपाठी की सकरी ओवरब्रिज के पास शाम सवा चार बजे दो कार में आए अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
दोनों ओर से चली गोली में कार सवार संजू की मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद एसपी और आइजी समेत पुलिस के अधिकारी और सकरी समेत कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के जवान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। स्वजन और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के कुदुदंड में रहने वाले संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी (45) जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था। उसके खिलाफ बिलासपुर के अलावा मध्य प्रदेश के अलग-अलग थानों में हत्या, लूटपाट समेत 24 मामले दर्ज हैं। बीते दिनों उसके खिलाफ पिता व भाई ने मारपीट का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को वह सकरी की ओर से शहर लौट रहा था। शाम करीब 4:15 बजे कार सवार संजू सकरी ओवरब्रिज के पास पहुंचा ही था कि पहले से पीछा करते आ रही दो कार में सवार अज्ञात लोगों ने कार के दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई।
गोलीबारी होते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग वहां से भागने लगे। इस घटना में संजू के सिर पर तीन, पीठ पर दो और पसली के पास एक गोली लगी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर आइजी बीएन मीणा, एसपी पास्र्ल माथुर, एएसपी सिटी राजेंद्र कुमार जायसवाल, एएसपी राहुल देव शर्मा और एसीसीयू के प्रभारी हरविंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है। इसमें एसपी पास्र्ल माथुर ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीटर किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं है।
दरअसल संजू कांग्रेस के कार्यक्रम में सक्रिय रहता था। इसके अलावा उसकी कार में कांग्रेस महामंत्री लिखा हुआ है। इसके अलावा उसके फेसबुक प्रोफाइल में कांग्रेस महामंत्री लिखा है। वह अलग-अलग जगहों पर खुद को कांग्रेस का नेता बताता था।
हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को सड़क पर गोलियों के नौ खोखे मिले हैं। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि कुछ लोग ओवरब्रिज के पास उनका इंतजार कर रहे थे। वहीं, एक कार को पीछे से लाकर उनकी कार के सामने अड़ाया गया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस इसकी तस्दीक कर रही है।
सकरी ओवरब्रिज के पास गोलीबारी में मारे गए संजू उर्फ प्राणनाथ त्रिपाठी के खिलाफ पहला मामला 1992 में दर्ज हुआ था। इस दौरान उसकी उम्र महज 16 साल की थी। इसके बाद से उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 27 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के अनूपपुर और राजेंद्रग्राम थाने में हत्या के दो मामले भी शामिल हैं। उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
******प्रयोजक*******
नमस्ते , मेरी ऑनलाइन शॉप में नए प्रोडक्ट आये हैं । मेरे स्टोर में ट्रेंडिंग प्रोडक्ट देखें और अपने पसंदीदा प्रोडक्ट पाएं
👇 मेरी ऑनलाइन शॉप यहां देखें: 👇
SMart
https://myshopprime.com/Smart/qioaq3e
👉100% क्वालिटी गारंटी 👌
👉100% संतुष्टि की गारंटी 😊
👉100% सभी रिटर्न पर १००% रिफंड गारंटी 😍
🚚 मुफ्त डिलीवरी, 💵 कैश ऑन डिलीवरी, 😊 आसान वापसी नीति
🆕 वॉलेट में अपने सभी ऑर्डर पर 100% कैशबैक प्राप्त करें
💸 सभी प्रीपेड ऑर्डर पर 5% की छूट का लाभ पाएं
आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं 🙏😇
आपका दिन शुभ हो!
SMart
https://myshopprime.com/Smart/qioaq3e