Sunami Media News

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को पंडित राहुल गांधी जैसे शब्द से संबोधित किया।

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को पंडित राहुल गांधी जैसे शब्द से संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी धार्मिक मान्यता रखने वाले परिवार से हैं। उनका पूरा परिवार पूजा-पाठ में विश्वास रखता है और भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा भी है। पदयात्रा के दौरान मंदिर, मठ व शिवालयों में मत्था टेक रहे हैं। भक्तिभाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भगवान के प्रति आस्था और उनकी पूजा में कहीं कोई खोट नहीं है।

मंत्री भगत पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हिन्दुत्व के प्रति झुकाव बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे राजनीति कारण तो नहीं है। मंत्री ने तत्काल राहुल गांधी को पंडित जैसे शब्द से संबोधित करते हुए जवाब दिया। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार प्रारंभ से ही पूजा-पाठ में विश्वास रखता है। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद के मामले में बीते दिनों राज खोलने के उनके बयान को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि राज को राज ही रहने दो नहीं तो पर्दा उठ जाएगा। फिर कहा कि अभी समय नहीं आया है। समय आने पर इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने