Sunami Media News

गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार करने पर दो कर्मचारियों को नोटिस

Bilaspur News: जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची गर्भवती महिला के साथ दुर्व्यवहार करने वाले दो कर्मचारियों को अस्पताल प्रबंधन ने नोटिस थमा दिया है। वहीं पीड़िता के पति ने इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने पति कोमलचंंद देवांगन के साथ जांच कराने के लिए पहुंची थी। जब वह पर्ची कटवाने पहुंची तो शेख अयूब और धर्मेंद्र लहरे ने उनके और उनकी पत्नी से बुरा व्यवहार किया है। तब कोमलचंद देवांगन ने कर्मचारियों के दुर्व्यवहार का विरोध किया। तो दोनों कर्मचारियों ने और भी बुरा भला कहना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत बड़े अधिकारियों से की। मामले में जब कलेक्टर ने सिविल सर्जन से जवाब मांगा तो उन्होंने दोनों कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। फिलहाल कर्मचारियों की तरफ से इस मामले में जवाब पेश नहीं किया गया।


मालूम हो कि जिला अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार और सही इलाज नहीं मिलने की शिकायत आम हो गई है। यहां कथित तौर पर डाक्टरों से मिलने के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। लेकिन कई बार उसका पालन नहीं हो रहा। यही वजह है कि मरीज लगातार सिविल सर्जन को इसकी शिकायत कर रहे है। लेकिन वे भी उसी मामले को ध्यान दे रहे। मरीजो के साथ दुर्व्यवहार के मामले यहां आएदिन होते रहते है। डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ के साथ ही कर्मचारी तक मरीजों से दुर्व्यवहार करने से बाज नहीं आते है। ऐसे में पहुंचने वाले मरीजों को इलाज करवाने में कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार दुर्व्यवहार के मामले बढ़ रहे है। इसी वजह से यहां की चिकित्सा व्यवस्था बिगड़ते ही जा रही है। प्रबंधन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने