IND vs NZ 2nd T20: टीम इंडिया की बड़ी जीत, न्यूजीलैंड को 65 रन से हराकर सीरीज में ली 1-0 की बढ़त
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम केवल 126 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बिना खाता खेल फिन एलन आउट हो गए।
उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने अर्शदीप के हाथों कैच करवाया। दूसरे विकेट के लिए केन विलियमसन और कॉनवे ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन कॉनवे 25 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे विकेट के रूप में ग्लेन फिलिप्स को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड किया। उन्होंने 12 रन बनाए। मिचेल के रूप में न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। उन्होंने 10 रन की छोटी से पारी खेली और हुड्डा की गेंद पर आउट हुए।
भारत की पारी, सूर्या का शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव के अलावा ईशान किशन ने 36 रन की पारी खेली।
भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया
दीपक हुड्डा ने तीन ओवर में 10 रन देते हुए 4 विकेट लिए। 19वें ओवर में तीन विकेट कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। जवाब में न्युजीलैंड 18.5 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई।