कार चोरी के आरोपी को सरकंडा पुलिस ने नागपुर से किया गिरफ्तार,,,
प्रेस नोट
थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
अपराध क्र 726/2022
धारा 379 भा द वि
-- थाना सरकण्डा द्वारा कार चोरी के आरोपी को नागपुर महाराष्ट्र से किया गया गिरफ्तार।
-- आरोपी से चोरी गये कार स्विफ्ट क्रमांक cg 04 kp 9197 किया गया जप्त।
-- आरोपी द्वारा कार चोरी कर ले गया था नागपुर।
-- नागपुर पुलिस के विशेष योगदान से चल पाया कार चोर का पता।।
नाम पता आरोपी:- 01 अनुराग बरमाइया पिता राजू बरमैया उम्र 19 साल निवासी कोराडी कॉलोनी थाना कोराडी जिला नागपुर महाराष्ट्र
--00--
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्रीमती पारूल माथुर के द्वारा चोरी की घटनाओं गंभीरता से लेते हुये धरपकड हेतु निर्देशित किये जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जयसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकण्डा के थाना प्रभारी उत्तम साहू द्वारा चोरी की घटनाओं पर टीम बनाकर पतासाजी की जा रही थी मुखबिरो को क्षेत्र मे सक्रिय किया गया जो मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर थाना से टीम नागपुर रवाना होकर नागपुर पुलिस की मदद से कार चोरी के आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को घटना कार्य करना स्वीकार किया आरोपी के कब्जे से चोरी गई वाहन स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 04 के पी 9197 को आरोपी से विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू, उनि मनोज पटेल, सउनि राजकुमार प्रसाद, आर01366 बिजेन्द्र रात्रे की भूमिका सराहनीय रही
Tags
CRIME