जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज हुआ सिद्धांत मिश्रा , कांग्रेसी खेमे के लोग रंग ग़ुलाल लगाते फटाके फोड़कर मनाये खुशी
कसडोल l कसडोल जनपद पंचायत मे कुल 25 जनपद सदस्य हैं जिसमे भाजपा का बहुत होने से पहले भाजपा का अध्यक्ष गौरी देवी निर्वाचित हुआ था लेकिन 10 मार्च 2022 कों अविश्वास प्रस्ताव से अध्यक्ष कों हटा दिया गया था l आज उसी जनपद अध्यक्ष पद के लिये उप चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमे भाजपा के समर्थन से ईश्वर पटेल एवं कांग्रेस समर्थन मे सिद्धांत मिश्रा ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन दाखिल किया, कुल 24 मत पड़े जिसमे सिद्धांत मिश्रा कों 13 मत एवं ईश्वर पटेल कों 9 मत प्राप्त हुआ, दो मत रिजेक्ट हो गया और एक जनपद सदस्य उपस्थित ही नहीं हुआ था l परिणाम घोषणा के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता रंग ग़ुलाल लगाते फटाके फोड़कर खुशियाँ मना रहे थे इसी बीच जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा एवं विमल अजय, राजू जायसवाल के बीच कुछ गाली गलौच हुई झूमा झटकी हुई l इस विवाद के बाद नवीन मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ चक्का जाम करते हुए उन दोनों के विरुद्ध मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराये l एक घंटे तक विमल अजय एवं राजू जायसवाल कों गिरप्तार नहीं किये जाने के कारण पुनः नवीन मिश्रा व भाजपा कार्यकर्ता द्वारा थाने के सामने चक्का जाम कर दिया गया l कुछ समय बाद स्वयं विमल अजय अपने कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराये, और मांग किये की तुरंत कार्यवाही किया जाये l
कसडोल जनपद के इस चुनाव कों शांति पूर्ण सम्पन्न कराने एवं बार बार हो रहे चक्का जाम कों शान्त करने सुभाष दास (SDOP ) अंत तक डटे रहे l
Tags
politics