Sunami Media

श्री संस्कार फाउंडेशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफल, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

श्री संस्कार फाउंडेशन का स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफल, 40 यूनिट रक्त संग्रहित

बिलासपुर। मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए श्री संस्कार फाउंडेशन द्वारा रविवार को गुरुद्वारा, सिरगिट्टी अंडर ब्रिज के पास, बिलासपुर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदाताओं के सहयोग और जनसहभागिता से कुल 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त भविष्य में दुर्घटना पीड़ितों, प्रसूता महिलाओं, थैलेसीमिया, सिकल सेल एवं अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में जीवनरक्षक साबित होगा।

इस अवसर पर बिल्डर एवं समाजसेवी हरदीप सिंह खनूजा ने कहा कि समय पर उपलब्ध रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा कर सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।"

शिविर में सोनिया साहू, श्रद्धा सोनी, निहारिका चटर्जी, चंचल कुशवाहा, पार्वती साहू एवं हरदीप सिंह खनूजा सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। वहीं सतनाम सिंह, बंटी खनूजा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर हरदीप सिंह खनूजा ने सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media