Sunami Media

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू के कसडोल में महेंद्र साहू की अध्यक्षता मे हुआ भव्य स्वागत.......

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू के कसडोल में  महेंद्र साहू की अध्यक्षता मे हुआ भव्य स्वागत..

कसडोल। प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ बलौदाबाजार में हुए चुनाव में विजयी हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील साहू का प्रथम आगमन कसडोल की पावन धरती में किया गया। तहसील साहू संघ कसडोल के अध्यक्ष महेंद्र साहू के अगुवाई में पूरा कसडोल कल नविन अध्यक्ष की झलक पाने ललाईत नज़र आया।
मिडिया प्रभारी तहसील साहू संघ कसडोल प्रमोद कुमार साहू ने बताया की जिला साहू संघ बलौबाजार में पहली बार किसी युवा चेहरे को जिम्मेदारी मिली है।और समाज को नई दिशा और दशा देने युवा कंधे पर भार सौंपा गया है। युवा जोश और दिलेर जज्बे के साथ साहू समाज को आगे ले जाने समाज की फैली कुरीतियों को बंद करने व आम जन् के अंदर युवाओं के अंदर नई जान फूँकने की जिम्मेदारी सुनील साहू को मिली है।

जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित स्वजातीय बंधुओ को प्रणाम करते हुए उनका आभार जताया एवं  कहा कि समाज के मान सम्मान में सब का सहयोग होना चाहिए समाज को पहले प्राथमिकता दें जिस दिन यह हो जाएगा समाज नई ऊंचाइयों में पहुंच जाएगा।हम सबका दायित्व है कि समाज के बारे में चिंतन-मनन करें यह हमारा उद्देश्य होना चाहिए समाज के पदाधिकारी अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छे से करें निचले स्तर के पदाधिकारियों के कारण समाज आगे बढ़ता है साहू समाज का संगठन ही उसकी मजबूती है समाज के विश्वास को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है जिला अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया की आप सबके सहयोग से सलाह से मार्गदर्शन से जिला साहू संघ का संगठन चलेगा और सर्व जन हिताय व सर्व जन सुखाय के सिद्धांत का परिपालन करते हुए समाज को आगे ले कर जाने उन्होंने बात रखी।

स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष मनीराम साहू, महिला उपाध्यक्ष देवकुमारी साहू,पूर्व जिलाध्यक्ष रेवाराम साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष महेंद्र साहू,कसडोल तहसील उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू,लवन तहसील अध्यक्ष सुशील साहू, बलौदाबाजार तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण साहू,नगर अध्यक्ष गुनीराम साहू,जिला पंचायत सभापति गोरेलाल साहू,पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र साहू,तहसील महासचिव शैलेश साहू,तहसील कोषाध्यक्ष किशोर साहू,संघठन मंत्री संतोष कुमार साहू,संगठन मंत्री गणेश राम साहू,परिक्षेत्र अध्यक्ष मोतीलाल साहू, रेशम लाल साहू, प्रेमलाल साहू, सम्मेलाल साहू,वरिष्ठ समाव सेवी गरीब दास साहू, वरिष्ठ समाज सेवी राजकुमार साहू,युवा समाज सेवी मोहन साहू,युवा समाज सेवी श्रीकिशन साहू,युवा समाज सेवी मोतीलाल साहू, सरपंच गोरेलाल साहू सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु जन उपस्थित रहें।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media