Sunami Media

चेचरापाली में युवक की सड़ी -गली लाश मिलने से मचा हड़कंप------------

चेचरापाली में युवक की सड़ी -गली लाश मिलने से मचा हड़कंप------------ 
कसडोल। बया पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम चेचरापाली में एक युवक की सड़ी गड़ी लाश जंगल में पाई गई मृतक युवक विगत 15 दिन से घर से लापता था आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक की मौत बिजली करंट से हुई है।
पुलिस द्वारा पंचनामा कर पीएम हेतु कसडोल भेजा गया है।
चौकी प्रभारी व विवेचना अधिकारी देवानंद माथुर ने बताया कि कल शनिवार शाम को चेचरापाली के सरपंच द्वारा सूचना मिली कि एक युवक की लाश रंगोरा के जंगल में है। सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचकर शव को ग्राम के चेचरापाली निवासी केशव बरीहा पिता मोतीराम बरिहा उम्र 32 वर्ष के रूप में पहचान की गई मृतक विगत 22.10. 2022 को घर से बिना बताए कहीं चला गया था जिस पर पुलिस चौकी बया में 28.10.2022 को गुम इंसान कायम किया गया था। मृतक की पहचान उसके भाई ने उसके चप्पल व कपड़ों से की है चौकी प्रभारी ने बताया कि कल शाम को जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी थी कि जंगल में सड़ा गला लाश है लाश को देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि मृतक का मौत करेंट से होना संभव है डी कम्पोस्ट बॉडी होने से रायपुर में से जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा शव का पंचनामा कर आगे की जांच कार्यवाही जारी है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media