Sunami Media

नवनियुक्त जिला भाजपाध्यक्ष का सरिया में किया गया स्वागत.....

 नवनियुक्त जिला भाजपाध्यक्ष का सरिया में किया गया स्वागत.....
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने हाल ही में नवगठित जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष का दायित्व सुभाष जालान को एवं आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से विपिन उपवेजा को रायगढ़ विधानसभा के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
शनिवार को जिला भाजपाध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी बनने के बाद आज नेता द्वय का प्रथम आगमन सरिया नगर में हुआ।
मौके पर सरिया मण्डल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोश व उमंग के साथ भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
जहां सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला व महामाला पहनाकर नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया।
कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन में किया गया।
तत्पश्चात् सरिया मण्डल भाजपा द्वारा आयोजित परिचयात्मक व संगठनात्मक बैठक को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद जिला भाजपा संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही,जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, विधानसभा प्रभारी विपिन उपवेजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने हम सब पर जो भरोसा जताया है उस पर हम सभी खरा उतरे तथा एकजुट होकर अपने-अपने दायित्व का अक्षरशः पालन करें।
उन्होंने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अभी से जुटकर पार्टी का परचम हर एक बुथ में लहराने की दिशा में काम करने हेतु कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
इस अवसर पर मण्डल भाजपा अध्यक्ष परदेशी प्रधान,महामंत्री द्वय चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,रत्थूलाल गुप्ता,चंचलादेवी महिलाने,ललीता निराला,अजय गोपाल यादव,पुनीतराम चौहान,द्वारिका प्रसाद साहू,गोविन्द अग्रवाल,कैलाश पण्डा,स्वप्निल स्वर्णकार,मनोहर पटेल,शीला तिवारी, वेदमती पटेल,सविता गढ़तिया,सहोद्रा सिदार,जयकुमारी डनसेना,गीतांजलि शराप,अंजनी चौहान,जान्हवी साहू,दीपमाला जांगड़े,मीना चौहान,हर्षा पटेल,हितासिनी साहू,शोभा शर्मा,दीनानाथ खुंटे,अजय नायक,मयूरेश केशरवानी,देवकुमारी लहरे,मीरा जोल्हे,दिनेश जांगड़े,संतोष चौहान,राजेश बारटे,कामता प्रसाद पटेल,दशरथ साहू,जयरतन पटेल,सेवक पटेल,अरूण शराप,ब्रजेश अग्रवाल,हरिनाथ खुंटे,झाड़ूलाल साहू,भूषण चन्द्रा,देवेन्द्र रात्रे,तुलाराम डनसेना,पुरूषोत्तम बंजारे,रघु महंत,धीरज जांगड़े,राजकिशोर पाणिग्राही महेश बारिक,सुनील प्रधान,किशन ईजारदार,मोतीलाल स्वर्णकार,लोकनाथ नायक,गजपति डनसेना,बोधराम सिदार,सत्यवान मनहर,शशी डनसेना,संतोष प्रधान, भुवनेश्वर प्रधान,वृषभानु प्रधान,विजय प्रधान,भोपाल पटेल,शुकदेव दुआन,नलकुमार नायक,रामकुमार नायक,आशीष सेठ,योगेश साहू, डिग्रीलाल चौहान,मित्रभानु मालाकार,पनिकराम सिदार,दर्शनसिंह कुजूर,उग्रसेन पटेल,नुतन स्वर्णकार, रत्नमणि दास,अभिषेक नामदेव, नरोत्तम प्रधान,सुखराम अनंत, जोतराम पटेल,सिन्धु साहू,वृन्दावन प्रधान,अभिराम प्रधान,नारायण देहरी, रघुनाथ रावत,बल्लभी प्रधान,प्रफुल्ल साहू,रामरतन चौहान,रविशंकर निषाद,विद्याधर सिदार,देवानंद सामल,सुशान्त विशाल,बसंत सारथी,ईश्वर साहू,अनिल जांगड़े, चन्द्रशेखर पटेल,जयकिशन पटेल,टेकराम पटेल,गोरेलाल, गणेशराम डनसेना,सुदामा पटेल, राजकुमार प्रधान,वनवास नायक, विश्वनाथ साहू,सुरेन्द्र साहा,नित्यानंद बारिक,आनंद सतपथी,आनंद सा,जीतराम पटेल,रूपराम डनसेना समेत पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media