पाकिस्तान की हार के बाद पूर्व पीएम इमरान खान का बयान,,,
पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टी पीटीआई के ट्वीटर हैंडल पर वीडिया साझा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि वह आगे ओर अच्छा करेंगे और देश को जीत दिलाएंगे।
पूर्व पीएम ने आगे कहा कि फाइनल खत्म हो गया है। मुझे इस बात का इल्म है मेरी कौम इस समय पाकिस्तान की हार से सदमे से गुजर रही है। वह बोले हार जीत खेल का हिस्सा है। यह होती है लेकिन यह देखने वाली बात है कि हमारी टीम आखिरी तक लड़ी।
इमरान खान ट्वीटर पर जारी एक वीडियो में कहा मैं हमेशा कहता हूं टीम को आखिरी तक लड़ना चाहिए जो हमारी टीम ने किया। मैच में टीम ने आखिरी गेंद तक कोशिश की। वह बोले की शाहीन अफरीदी चोटिल हो गए। वह अच्छा खेल रहे थे। वह बोले जिस तरह टीम फाइनल में पहुंची उसके लिए बधाई।