कसडोल। आजादी के 75 वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू ने बताया की इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलौदा बाजार व खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल के मार्गदर्शन में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रिकोकला में स्वास्थ्य मेले का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं स्वास्थ्य हितग्राहियों को मुहैया कराई जाएगी जिसमें प्रमुख रुप से डिजिटल स्वास्थ्य आईडी निर्माण, बीपी शुगर जांच, जागरूकता और स्वास्थ्य शिक्षा, बुनियादी और स्वास्थ्य सेवाएं टेलीकंसल्टेशन और रेफरल योग और ध्यान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आप सभी ग्राम वासियों को सादर आमंत्रित किया जाता है।*
Tags
स्वास्थ्य