बिलासपुर। रेलवे चाइल्ड चाइल्ड लाइन का दोस्ती सप्ताह 14 नवंबर से प्रारंभ होगा। सात दिन तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा बैंड बांधकर रेलवे अफसर से लेकर अन्य कर्मचारियों को मित्र बनाया जाएगा , ताकि सभी चाइल्डलाइन की मदद कर सके।
चाइल्डलाइन के द्वारा यह आयोजन हर साल किया जाता है। इस बार भी 14 नवंबर से इसकी शुरुआत की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:30 बजे डीआरएम कार्यालय से होगा इस दौरान डीआरएम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही फ्रेंडशिप बैंड भी बांधा जाएगा। दूसरे दिन 15 नवंबर को चकरभाटा के स्लम बस्ती में खेल का आयोजन व बच्चों के बीच जाकर चाइल्डलाइन के सदस्य केक काटकर खुशियां बाटेंगे।
Tags
news