Sunami Media News

महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में

महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में ,,

थाना – सरकंडा अप0 क. - 1269/2022

जिला - बिलासपुर (छ.ग.) धारा 354, 294, 506, 323, 511भादवि -

** महिला से छेडखानी करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में ** लगातार की जा रही थी आरोपी की पतासाजी ** आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपीःविकास साहू उर्फ विक्की पिता स्व. लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 35 साल साकिन राजिम पथर्रा वार्ड क्रमांक 14 थाना राजिम जिला गरियाबंद छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.11.2022 को पीडिता दोपहर डेढ बजे से 02 बजे के बीच अपने अधिवक्ता के घर अशोक नगर कानूनी सलाह लेने आयी थी जो वही पर आरोपी विकास साहू उर्फ विक्की पीडिता को देखकर उसके साथ छेडखानी करने लगा पीडिता द्वारा प्रतिरोध करने पर उसके बाल पकडकर उसकी लज्जा भंग करने की नीयत से अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देते मारपीट करने लगा घटना को देखकर अधिवक्ता एवं उसके पति के द्वारा बीच बचाव करने पर आरोपी वहाँ से भाग गया। पीडिता की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध धारा 354, 294, 506, 323, 511 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर, अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर लगातार आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को घेराबंदी कर नेहरू चौक के पास से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया
गया है। 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू सउनि धनेश साहू, आरक्षक गोवर्धन शर्मा रितेश मिश्रा, रमेश देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने