Sunami Media News

आज का राशिफल (23-11-2022)



आज कव राशिफल (23-11-2022) 

मेष
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल के समय आपको अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील के फाइनल होने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, इसीलिए यदि आज आपको कोई अहम फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। समाज में आज शुभ व्यय से आपके कीर्ति चारों ओर फैलेगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज घर परिवार में आपको कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : हल्का लाल 


 
---------------------------------------

वृष 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। यदि आज आप अपने व्यापार में स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का समाधान मिलेगा, जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा और छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का विचार भी कर सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : हल्का हरा


 
---------------------------------------

मिथुन 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। आज व्यापार के कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनको आप अपने पार्टनर से साझा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ाएंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज वही कार्य सौंपा जाएगा,जो उनको अत्यधिक प्रिय है, जिसके करने से उनका उत्साह और बढ़ेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

कर्क 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने लंबे समय से अधूरे पड़े हुए कार्यों को निपटाने के लिए अपने भाई से चर्चा कर सकते हैं। आज आप नौकरी में जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी विवाह, जन्मदिन आदि मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी व ऑफिस में आज आपके विचारों का स्वागत होगा। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम 

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हल्का नीला 


 
---------------------------------------

सिंह 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, फिर भी आज आप धर्म-कर्म के कार्यों के लिए थोड़ा समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप किसी परेशान व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा,कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। कार्यक्षेत्र में आज आपके अधिकारी आपके कुछ कार्य में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 


 
---------------------------------------

कन्या
23-11-2022

 आज के दिन आपको हर मामले में भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है, लेकिन फिर भी आज आपको अपने कार्यों को संभलकर करना होगा और अपने व्यवहार में सर्तकता व सावधानी को बनाए रखना होगा। यदि आज आपके आस पास में वाद विवाद की नौबत आए तो आपको उससे दूर रहना होगा, क्योंकि नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आप जिस भी कार्य को करें तो पूरे आत्मविश्वास से करें, तभी वह सफल हो सकेगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

तुला 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे, तो वह पूरा अवश्य होगा। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित पारिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आज घर में सुख समृद्धि आएगी और आपको दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद चल रहे हैं, तो वह भी आज सुलझ सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : पीला रंग


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आपको दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप अपने परिवार के सभी लोगों के साथ मिलकर अथवा दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। परिवार में यदि कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होती दिख रही है। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


 
---------------------------------------

धनु 
23-11-2022

 आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको पैसे से संबंधित कोई भी लेनदेन करने से पहले अपने पिताजी से सलाह करना होगा, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज रोजगार की दिशा में कुछ नए अवसर आपके सामने आएंगे, लेकिन आपको उन्हे पहचानना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो आज उसके विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपको अपने किसकी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्नता होगी। यदि आप अपने पिताजी से कोई बात कहेंगे, तो आपको उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग :  हरा रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
23-11-2022

 आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आज आप किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला ले, तो बहुत ही सोच विचार कर ले। आज आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जिसके कारण आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप अपने जीवनसाथी से कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आज आप अपने किसी प्रियजन के साथ किसी तीर्थ स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफेद रंग


 
---------------------------------------

मीन 
23-11-2022

 आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज यदि आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े, तो उसका परिणाम आपके लिए हितकर रहेगा। आज आपको अपनी परेशानियों को मधुर व्यवहार से सुधारना होगा। यदि आप अपने किसी नए कार्य को करेंगे, तो उसमें सफल अवश्य होंगे। प्रेमजीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। भाइयों के साथ आज संबंधों में मधुरता आएगी। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : लाल रंग


 
---------------------------------------




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने