सरपंच संघ कसडोल ने अश्लील गीत गाने वाले कलाकार एवं स्टूडियो मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पुलिस थाना में सौपा ज्ञापन
कसडोल । इन दिनों यूट्यूब चैनल एवं शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे"सरपंच की डौकी"नामक गाने से आहत होकर सरपंच संघ कसडोल के पदाधिकारी एवं सदस्यों नेउक्त गाना गाने वाले लोक कलाकार प्रशांत प्रेमी एवं रिकार्डिंग करने वाले आर के जे स्टूडियो के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने आज पुलिस थाना कसडोल में थाना प्रभारी को लिखत शिकायत करते हुए ज्ञापन सौंपा है कि शीघ्र उन पर कार्रवाई किया जाय।उन्होंने चेतावनी दी है कि उक्त लोक कलाकार एवं स्टूडियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जेल नहीं भेजी गई तो आगामी 10/11/2022 को पूरे छत्तीसगढ़ के पुलिस थानों का सरपंच संघ द्वारा घेराव किया जावेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सभापति गोरेलाल साहू,भरत दास मानिकपुरी, संतराम वर्मा, कमल किशोर साहू,सत्यनारायण पटेल, प्रहलाद जायसवाल, सुन्दर लाल चौहान, मोहरसिंग यादव, प्रेमलाल साहू, हिमांचल पैकरा, ईश्वर यादव आदि सरपंचगण उपस्थित रहे।
Tags
लापरवाही