Sunami Media

ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी,,,बैंक ने FD पर ब्याज दरों में किया इजाफा, जानिए नई दरें,,

बिलासपुर ।  प्राइवेट सेक्टर के जाने-माने बैंक एक्सिस बैंक (Axis Bank) के ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दर में 115 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी के लिए है और नई ब्याज दरें 5 नवंबर 2022 से प्रभावी हैं। बैंक ने 46 दिनों से लेकर 10 वर्ष तक की मैच्योरिटी पर ब्याज दरों में 115 बीपीएस तक का इजाफा किया है। इससे लंबे समय के लिए एफडी करानेवाले ग्राहकों और सिनियर सिटीजन्स को विशेष फायदा होगा। इस बैंक में 7 दिनों से 10 वर्षों में मैच्योर होने वाली जमा पर आम नागरिक को 3.50% से 6.50% तक और सीनियर सिटीजन्स को 3.50% से 7.25% तक का ब्याज मिल सकता है। वहीं, 3 से 10 साल के बीच मैच्योरिटी वाली जमाओं पर अब आम नागरिक को 6.50% और सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.25% की दर से ब्याज मिलेगा।


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media