टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी ज्यादा समय तक चलने वाला शो है। इस शो में अब तक कई किरदार बदल चुके हैं। कई सारे कलाकारों ने इस शो को अलविदा भी कहा है। इस शो की टप्पू सेना को काफी पसंद किया जाता है। वहीं टप्पू सेना की पुरानी सोनू यानी एक्ट्रेस निधि भानुशाली का लुक और लाइफस्टाइल अब काफी बदल चुके हैं। निधि ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था, जो कि काफी लोकप्रिय हुआ था। कई सालों पहले ही निधि ने इस शो को अलविदा कह दिया था। बता दें कि निधि की काफी फैन फॉलोइंग है। निधि अक्सर अपनी ट्रैवलिंग और वेकेशन के फोटोज शेयर करती रहती हैं।
निधि ने सर्फिंग करते हुए बहुत ही खूबसूरत तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन तस्वीरों में उन्होंने मल्टीकलर मोनोकनी पहनी हुई है। जिसमें वे बीच समंदर में सर्फिंग बोर्ड पर खड़ी नजर आ रही हैं। फोटोज में निधि के एक्सप्रेशन देख ये कहा जा सकता है कि वे लहरों से लड़ने के लिए तैयार हैं।
निधि ने जो फोटोज शेयर की है उसमें वे पहली फोटो में मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में वे तैरती हुई दिखाई दे रही हैं। तीसरे फोटो में वे अपनी जुल्फों के साथ खेलती नजर आ रही हैं।